Surya Grahan Today: सूर्य ग्रहण शुरू होने से पहले कर लें ये 4 काम, बचे रहेंगे दुर्भाग्य से

Published : Feb 17, 2026, 01:22 PM IST

Aaj Ka Surya Grahan: सूर्य ग्रहण का असर हर व्यक्ति के जीवन पर होता है, ऐसी मान्यता है। कईं बार सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव किसी के दुर्भाग्य का कारण भी बन जाता है। इससे बचने के लिए कुछ खास उपाय जरूर करना चाहिए।

PREV
15
सूर्य ग्रहण से पहले कौन-से 4 काम जरूर करें?

Aaj Grahan Kitne Baje Se Kitne Baje Tak Hai: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा, लेकिन ये भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। जिन देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वही इसका महत्व माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात रात 03:27 से शुरू होगा जो 18 फरवरी, बुधवार की सुबह 07:58 तक रहेगा। ग्रहण शुरू होने से पहले अगर कुछ खास काम कर लिए गए इसके अशुभ फल से बचा जा सकता है। आगे जानिए सूर्य ग्रहण से पहले कौन-से 4 काम जरूर करें…


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan Mantra: सूर्य ग्रहण में कौन-से मंत्रों का जाप करें? जानें विधि और फायदे

25
खाने में तुलसी के पत्ते रखें

सूर्य ग्रहण शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी पत्ते डाल दें। ऐसा करने से ग्रहण के बाद भी ये चीजें खोने योग्य रहेंगी। नहीं तो सूर्य ग्रहण के दौरान निकलने वाली हानिकारक इन खीने की चीजों को अशुद्ध कर देंगी जिसे खाने से शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।


ये भी पढ़ें-
Grahan Today Time: क्या भारत में रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक, इस दौरान कौन-से काम न करें?

35
भगवान के मंदिर को ढंक दें

सूर्य ग्रहण शुरू होने से पहले घर में स्थित भगवान के मंदिर को अच्छी तरह से ढंक दें। और जब ग्रहण खत्म हो जाए तो मंदिर और देव प्रतिमाओं को शुद्ध पानी से स्नान कराकर पुन: अपने स्थान पर स्थापित कर दें। मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के कारण देव प्रतिमाएं अशुद्ध हो जाती हैं और ऐसी प्रतिमाओं का पूजन शुभ नहीं होता।

45
घर में छिड़के गंगा जल या गौमूत्र

सूर्य ग्रहण शुरू होने से पहले घर में गंगा जल या गौमूत्र का छिड़काव कर लें ताकि इससे अशुभ प्रभाव से बचा जा सके और जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो घर को पानी से धोएं। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और आपकी परेशानियां अपने आप दूर होती जाएगी।

55
गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने की पाबंदी होती है इसलिए ये जो भी काम है इससे पहले निपटा लें। भोजन कर लें, दवाइयां खा लें। अगर नींद आ रही हो तो सो जाएं लेकिन ग्रहण के दौरान ये काम न करें। नहीं तो इसका असर गर्भ‌स्थ शिशु पर हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories