Aaj Ka Rashifal In Hindi: 17 फरवरी, मंगलवार को कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण होगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। साथ ही कुंभ राशि में पंचग्रही योग भी बनेगा। जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
17 February 2026 Ka Rashifal: 17 फरवरी 2026 को मेष राशि वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है, नया काम शुरू कर सकते हैं, वृष राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, दिन अच्छा बीतेगा। मिथुन राशि वाले को नुकसान संभव है, संपत्ति विवाद हो सकता है। कर्क राशि वाले संतान पर नजर रखें, दूसरों के मामले में दखल न दें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता और प्रसिद्धि मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन शुभ है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दूसरों पर निर्भर होकर भी भी काम न करें तो बेहतर है।
शेयर बाजार से जुड़े लोग सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कमर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। विदेश में रहने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी जरूरी काम में देरी होने से मन अशांत रहेगा। संतान सुख मिलेगा।
इस राशि के लोगों को बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। संपत्ति विवाद तूल पकड़ने से भाई-बहनों से अनबन संभव है। युवा अपने करियर को लेकर आशंकित रहेंगे। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।
513
कर्क राशिफल 17 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग अपनी पसंद की खरीदी करेंगे। लाइफ पार्टनर की सेहत का खास ध्यान रखें। दूसरों के मामले में दखल देने से बचना होगा। युवा बेकार के कामों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।
613
सिंह राशिफल 17 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। घर के लोग आपके व्यवहार से बहुत खुश रहेंगे। नए काम की शुरूआत के लिए समय अनुकूल है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत का ध्यान रखें।
713
कन्या राशिफल 17 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न बरतें। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। जरूरी काम में आ रही रूकावटें दूर हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है।
813
तुला राशिफल 17 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों की इनकम में कमी आ सकती है। इस राशि के जो पहले से बीमार हैं, उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। मसालेदार खाने से बचें हीं तो पेट को रोग परेशान कर सकते हैं। दूसरों के मामले में दखल परेशानी खड़ी करेगा।
मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर हो सकता है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। पैसों का लेन-देन बहुत ही सोच-समझकर करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश हो सकते हैं। अधूरे पड़े काम आज पूरे होने के योग हैं।
1013
धनु राशिफल 17 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपका मन बहुत ही खुश होगा। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें नहीं यानी किसी पर भी गुस्सा न करें। लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ सकती है। अपच के कारण पेट में एसीडिटी की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
1113
मकर राशिफल 17 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग किसी बिजनेस टूर पर जा सकते हैं। परिवार में कोई अनहोनी घटना होने का भय सताएगा। फिजूल के कामों में समय खराब न करें। माता-पिता का विश्वास आप पर बना रहेगा। कुछ लोग आपकी तरक्की देखकर जलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
1213
कुंभ राशिफल 17 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
अनुभवी लोगों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। ज्यादा मेहनत के कारण शारीरिक कष्ट का अनुभव होाग। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे करने के लिए आपको एक्सट्रा एफर्ट लगाने पड़ेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है।
1313
मीन राशिफल 17 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
बिजनसे को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन की कमी के कारण बनते काम रूक सकते हैं। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लेनी पड़ेगी। ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। दिन ठीक नहीं है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.