Powerful Birth Dates: इन बर्थ डेट वाली लड़कियों में होती है पति को कंट्रोल में रखने की कला!

Published : Feb 17, 2026, 06:45 PM IST

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर किसी की जन्मतिथि उनके स्वभाव पर गहरा असर डालती है। खासकर रिश्तों में, कुछ लड़कियां अपनी समझदारी और आकर्षक पर्सनैलिटी से पार्टनर का दिल जीत लेती हैं और उन्हें अपने कंट्रोल में रखती हैं।

PREV
15

क्या आप जानते हैं कि आपकी जन्मतिथि आपकी पर्सनैलिटी के बारे में कई राज खोलती है? अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्मी लड़कियां अपने पति को अपने प्रभाव में रखने की कला जानती हैं।

25

इन लड़कियों में एक खास तरह का आकर्षण होता है, जिससे इनके पार्टनर खुशी-खुशी इनकी हर बात मान लेते हैं। ये अपनी समझदारी से रिश्ते को संभालती हैं और सब कुछ अपनी मर्जी के मुताबिक चलाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी बर्थ डेट हैं।

35

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का मूलांक 1 होता है, उनमें कमाल की लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये स्वभाव से मजबूत और आजाद ख्यालों की होती हैं। इनका अंदाज इतना प्रभावशाली होता है कि पार्टनर इनकी बातों को कभी नजरअंदाज नहीं कर पाते। ये प्यार तो बहुत करती हैं, लेकिन रिश्ते की बागडोर हमेशा अपने हाथ में रखना चाहती हैं।

45

मूलांक 3 वाली लड़कियां अपनी मीठी बातों से किसी का भी दिल जीत सकती हैं। ये बहुत मिलनसार और तेज दिमाग की होती हैं, जिससे ये अपने पार्टनर पर गहरा असर डालती हैं। ये अपनी बात मनवाने में इतनी माहिर होती हैं कि पार्टनर को पता भी नहीं चलता और वो इनकी हर बात मान लेते हैं।

55

मूलांक 9 का स्वामी मंगल ग्रह है, जो इन लड़कियों को निडर और साहसी बनाता है। इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां जोशीली होती हैं और पार्टनर पर अपना प्रभाव बनाए रखती हैं। ये बाहर से भले ही नरम दिखें, लेकिन अपने फैसलों पर बहुत पक्की होती हैं। इनकी देखभाल और समझदारी के कारण पार्टनर इनकी बात टाल नहीं पाते।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories