18 November 2026 Ka Rashifal: 18 नवंबर, बुधवार को सिंह राशि में केतु और मंगल के होने से अंगारक और कुंभ राशि में चंद्र व राहु होने से ग्रहण योग बनेंगे। इनके अलावा ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से 4 अन्य शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे।
18 November 2026 Horoscope: 18 नवंबर, बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आंवला नवमी का पर्व मनाया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन ध्रुव, व्याघात, मानस और पद्म नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा लेकिन कुंभ राशि में ग्रहण और सिंह राशि में अंगारक योग बना रहेगा। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल...
213
मेष राशिफल 18 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज बिजनेस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आमदनी और खर्च के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार में कोई नया समझौता होने की संभावना है।
313
वृषभ राशिफल 18 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आर्थिक तंगी के चलते जो काम काफी समय से अटके हुए थे, वे आज आगे बढ़ सकते हैं। किसी पुराने कानूनी मामले में राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार की जरूरतों और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह संभालेंगे। नए और रचनात्मक कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। प्रेम जीवन की गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।
413
मिथुन राशिफल 18 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
संतान की किसी उपलब्धि या अच्छे व्यवहार से आपका मन खुश रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। अचानक कहीं से धन मिलने की संभावना बन सकती है। कारोबार में आ रही पुरानी दिक्कतों का समाधान निकल सकता है। कामकाज के साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
513
कर्क राशिफल 18 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज किसी भी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचें। अपनी निजी बातें हर किसी के सामने न रखें। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। काम में सुस्ती रहने से प्रदर्शन प्रभावित होगा और अधिकारी भी नाराज हो सकते हैं। संतान की किसी बात या व्यवहार से मन परेशान रह सकता है।
राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ेगा। दिन में कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात आगे बढ़ने के योग हैं। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
आज पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। किसी नई जगह निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, इसलिए अपनी रणनीति पर ध्यान दें। बच्चों पर अपनी इच्छा थोपने से बचें। छोटी सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है।
813
तुला राशिफल 18 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में उम्मीद से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप अपने रोजमर्रा के काम व्यवस्थित तरीके से पूरे करेंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।
दोस्तों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। दूसरों के कहने पर फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। खान-पान में लापरवाही करने से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। किसी गलत काम या फैसले के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐसा कुछ न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।
1013
धनु राशिफल 18 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका ज्यादातर समय मौज-मस्ती और मनोरंजन में बीत सकता है। ऑफिस में आपके काम से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है।
1113
मकर राशिफल 18 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
कामकाज की जगह पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। घर के खर्चों को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। सोच-समझकर बनाई गई योजना से काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा।
1213
कुंभ राशिफल 18 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
कारोबार में कमाई के अच्छे मौके मिल सकते हैं। शेयर बाजार से भी लाभ होने की संभावना है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी को लेकर बना तनाव कम हो सकता है। आलस के कारण जरूरी काम अधूरे न छोड़ें। धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
1313
मीन राशिफल 18 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। हालांकि, कुछ लोग आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे, जिससे आपको बुरा लग सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से थोड़ी निराशा होगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.