19 July 2026 Ka Rashifal: 19 जुलाई 2026 रविवार को गुप्त नवरात्रि की षष्ठी तिथि रहेगी। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन कौमार षष्ठी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन परिघ, शिव, मित्र, मानस और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग बनेंगे। ग्रहों की बात करें तो गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और आपके विरोधी अचानक सक्रिय हो सकते हैं। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। पड़ोसियों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें, वरना लोग आपके बारे में गलत राय बना सकते हैं। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।
313
वृषभ राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज अपनी निजी परेशानियां हर किसी से साझा करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, खासकर रक्तचाप से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात तो होगी, लेकिन किसी वजह से मन पूरी तरह खुश नहीं रहेगा।
मिथुन राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी आज आपके लिए एक अच्छे दोस्त की तरह साथ देगा, इसलिए मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। अपना मन शांत रखने की कोशिश करें।
अगर मन में किसी बात का डर था तो आज उससे राहत मिल सकती है। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के प्रति आपका सम्मान और बढ़ेगा। किसी बड़ी परेशानी का हल निकलने से मन हल्का महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी रचनात्मक सोच भी मजबूत होगी।
613
सिंह राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। घर या भवन निर्माण से जुड़े काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं। दोस्तों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
713
कन्या राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज नया काम शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। एसिडिटी के कारण पेट और सीने में जलन की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। योग और प्राणायाम आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। काम अटकने से मन थोड़ा निराश हो सकता है।
813
तुला राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आने वाले दिनों में छुट्टी या यात्रा की योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है और लोग आप पर भरोसा करेंगे।
913
वृश्चिक राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज अनुभवी लोगों की सलाह आपके काफी काम आएगी। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। बेवजह की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें, क्योंकि आपके सामने अच्छे अवसर आ सकते हैं। कमीशन और दलाली से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।
1013
धनु राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
कारोबार में परिस्थितियां आपके मुताबिक चलेंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप काफी खुश और उत्साहित रहेंगे। दोस्तों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। आपकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी और परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
1113
मकर राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। दांपत्य जीवन को समय देना जरूरी होगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला अचानक लेना पड़ सकता है। आज यात्रा करना बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं।
1213
कुंभ राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खुदरा कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। धैर्य के साथ किए गए काम सफल होंगे। परिवार की जरूरतों पर खर्च करना पड़ सकता है। प्रेमी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
1313
मीन राशिफल 19 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज नया घर या जमीन खरीदने की योजना बन सकती है। बड़े फैसले में जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दूसरों की बातों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से न लें। कारोबार के लक्ष्य समय पर पूरे हो सकते हैं। संतान की तरक्की देखकर आपको गर्व महसूस होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.