
19 November 2026 Horoscope: 19 नवंबर, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन हर्षण, वज्र और मुद्गर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा, सभी ग्रह अपने स्थान पर ही रहेंगे। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल...
कामकाज की जगह पर किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं। गुस्से में आकर कोई फैसला लेने से बचें, क्योंकि इससे आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। घुटनों में दर्द या दूसरी परेशानी महसूस हो सकती है। इस बीच मन में कोई नया काम शुरू करने का विचार भी आएगा। किसी दूसरे के कहने पर जल्दबाजी में निर्णय न लें।
सेहत से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वालों या किसी चयन प्रक्रिया में शामिल लोगों को सफलता मिल सकती है। विरोधियों की स्थिति कमजोर पड़ सकती है। हालांकि, इस दिन निवेश से जुड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा।
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और मजबूत रह सकती है। पैसों से जुड़े जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनके पूरे होने की संभावना है। किसी भी हाल में झूठ का सहारा न लें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। घर के बड़े फैसले लेने से पहले माता-पिता की सलाह जरूर लें। सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
कारोबार में कुछ नया करने की कोशिश सफल हो सकती है। आपके जरूरी काम बिना ज्यादा रुकावट के पूरे होंगे। नौकरी करने वालों को ऑफिस में सम्मान और सराहना मिल सकती है। मेहनत का सही फल मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा। साथ ही, फालतू खर्चों को कम करने में भी कामयाब रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन
अपने रिश्तों में स्वार्थ को जगह न दें। विदेश में रह रहे कुछ लोग अपने देश लौटने की योजना बना सकते हैं। व्यापारियों को कोई बड़ा सौदा मिलने की संभावना है। हालांकि, अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मेष सहित 5 राशियां अलर्ट, आने वाले 30 दिन अशुभ, धन-परिवार और सेहत पर बुरा असर
जीवन से जुड़े किसी बड़े फैसले में जीवनसाथी की राय लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को ऐसे विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए, जो सामने से कुछ और और पीछे से कुछ और कर सकते हैं। अपनी जिद पर अड़े रहने से नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर मन में चिंता रह सकती है।
परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और आप भी काफी अच्छा महसूस करेंगे। कारोबार में कमाई बढ़ने के संकेत हैं। पिता के किसी व्यवहार से आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। किसी पुराने या बड़े कानूनी मामले में आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है। जीवनसाथी के प्रति आपका लगाव और सम्मान बढ़ेगा।
ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने गुस्से की वजह से सहकर्मियों के साथ संबंध खराब न होने दें। पसलियों के आसपास दर्द या खिंचाव की परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्य आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे। धार्मिक कामों में कुछ धन खर्च हो सकता है। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
लव लाइफ में अच्छी खबर मिल सकती है और प्रेम संबंधों में बात आगे बढ़ सकती है। हालांकि, जरूरत के समय कुछ दोस्त आपकी उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं कर पाएंगे। किसी को उधार दिया पैसा वापस पाने में परेशानी हो सकती है। शाम को आप किसी गंभीर मुद्दे पर काफी देर तक विचार कर सकते हैं।
आज आपका मन मजबूत रहेगा और आप मुश्किल हालात का भी आसानी से सामना कर पाएंगे। किसी काम से यात्रा करने की योजना बन सकती है। आपकी दी गई सलाह से किसी दूसरे व्यक्ति को फायदा होगा। घर के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। किसी शादी या शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।
इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के काम से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। हालांकि, सरकारी कामों में कागजी कार्रवाई के कारण रुकावट आ सकती है। अपने गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखें, वरना करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। किसी से बेकार की बहस करने से बचें। किसी की कही बात मन को दुखी कर सकती है।
जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा और हर जरूरी मोड़ पर आपका साथ देगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाना फायदेमंद हो सकता है। पुराने निवेश से भी अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। संतान की ओर से कोई खुशी मिल सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।