21 November 2026 Ka Rashifal: 21 नवंबर, शनिवार को मीन राशि में चंद्रमा और शनि का युति बनी रहेगी जिससे विष योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे पढ़ें शनिवार का राशिफल...
21 November 2026 Horoscope: 21 नवंबर, शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वैष्णव संप्रदाय को मानने वाले देवउठनी एकादशी का व्रत करेंगे। अनेक स्थानों पर तुलसी विवाह भी इसी दिन किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन सिद्धि, व्यातीपात, धाता और सौम्य नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति में इस दिन कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल...
213
मेष राशिफल 21 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। निजी जीवन में किसी बात को लेकर मन अशांत हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा सोचने से बचें। नौकरी में तय समय के अंदर अपने काम पूरे करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़े काम करने वालों को कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।
313
वृषभ राशिफल 21 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
परिवार के लोगों की उम्मीदें आपसे बढ़ सकती हैं। उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के चक्कर में खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। व्यापार में आगे की रणनीति बनाने के लिए दिन अच्छा है। गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। मौसम के बदलते मिजाज का असर सेहत पर पड़ सकता है।
413
मिथुन राशिफल 21 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़े रहेंगे। प्रेम संबंधों में कोई नया मोड़ आ सकता है। किसी की तरफ से प्यार का इजहार होने की संभावना है। कारोबार में नए लोगों के साथ जुड़ने और लाभदायक सौदे करने का मौका मिलेगा। नौकरी बदलने या करियर में नई दिशा चुनने के बारे में सोच सकते हैं।
घर के लोगों के साथ आज अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी और कारोबार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। किसी वरिष्ठ अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। पिता या परिवार के किसी बड़े सदस्य को आपकी उपलब्धियों पर खुशी होगी।
आज जरूरी कामों पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा। दूसरों की बातों में उलझकर अपना समय खराब न करें। नौकरी में कुछ बदलाव या अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। किसी के व्यवहार से आपके मन में संदेह पैदा हो सकता है। धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल सकती है।
713
कन्या राशिफल 21 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
नई स्किल सीखने और अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है। काम को टालने की आदत से बचें, इसका असर आपके प्रदर्शन पर पड़ेगा। किसी बड़े फैसले को लेकर मन में असमंजस रहेगा। आसपास के किसी व्यक्ति की नकारात्मक बातें आपका उत्साह कम कर सकती हैं।
813
तुला राशिफल 21 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आर्थिक मामलों में आज आपके लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं। किसी सरकारी योजना या सुविधा का फायदा उठाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। नया काम शुरू करने की सोच रहे लोगों को अनुकूल परिस्थितियां मिल सकती हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए एक से ज्यादा विकल्प सामने आ सकते हैं।
किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह आपके काम आएगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। हालांकि किसी सहकर्मी की गलती पर जरूरत से ज्यादा नाराज होने से बचें। बातचीत में विनम्रता बनाए रखें। आपका व्यवहार ही रिश्तों को मजबूत बनाएगा।
1013
धनु राशिफल 21 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके काम के प्रति समर्पण को वरिष्ठ अधिकारी नोटिस करेंगे। दोस्तों के साथ बातचीत और मेल-मिलाप का मौका मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी राय और विचारों को महत्व मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
1113
मकर राशिफल 21 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका मन कई तरह की योजनाओं और विचारों में उलझा रह सकता है। परिवार की कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। मानसिक शांति मिलेगी।
1213
कुंभ राशिफल 21 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आमदनी के नए रास्ते मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। पुश्तैनी कारोबार से जुड़े लोगों को काम में अच्छी प्रगति होगी।
1313
मीन राशिफल 21 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप भीड़भाड़ से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देना पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक खबर मिल सकती है और शादी को लेकर परिवार की सहमति बनने के योग हैं। सेहत ठीक रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.