
21 September 2026 Ka Rashifal: 21 सितंबर, सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन तेजी दशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शोभन, अतिगण्ड और मृत्यु नाम के 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। महिलाओं को आज सम्मान और तारीफ मिल सकती है। विदेश जाने की योजना बन सकती है। पिता और गुरुजनों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का मौका भी मिलेगा।
ऑफिस में काम करने वाले लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। कारोबार में पार्टनर्स का सहयोग मिल सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होने के आसार हैं। निर्माण से जुड़े कामों में तेजी आएगी। हालांकि, पिता किसी बात से आपसे नाराज हो सकते हैं।
बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव महसूस होगा। अपनी बात दूसरों के सामने सही तरीके से रखने में परेशानी हो सकती है। गैर-जरूरी चीजों पर पैसे खर्च होने की संभावना है। छोटी-छोटी बातों पर तुरंत रिएक्ट करने से बचें। म्यूचुअल फंड जैसे निवेश से फायदा मिल सकता है।
पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। घर में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। नाराज दोस्तों को मनाने के लिए दिन अच्छा है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। थोड़ी मेहनत से उम्मीद से बेहतर रिजल्ट हासिल कर सकते हैं।
परिवार के लोग आपकी किसी बात को गलत समझ सकते हैं। वर्क प्लेस पर किसी महिला सहकर्मी के साथ विवाद होने की आशंका है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में ग्रोथ होगी। अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहें।
हायर एजुकेशन में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है। बच्चे अपनी गलतियों से सीखकर उनमें सुधार करेंगे। बिजनेस में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट करने से पहले सभी बातों को अच्छी तरह जांच लें।
अपनी सोच और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बिजनेस की इनकम बढ़ सकती है। छोटे भाई-बहनों के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। सेल्स से जुड़े लोग अपना टार्गेट समय से पहले पूरा कर सकते हैं। पति-पत्नी साथ में अच्छा समय बिताएंगे।
समाज में आपका सम्मान बढ़ सकता है। बुजुर्ग लोग पुरानी यादों को याद करके खुश रहेंगे। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। लव मैरिज के लिए परिवार को राजी करने में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम दोबारा शुरू होंगे, जिससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
बिजनेस को संभालने के लिए लोन या उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। सोशल लाइफ में आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। बीमार लोगों को अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। तनाव वाली परिस्थितियों से दूर रहें। बेवजह की चीजों में दिमाग उलझ सकता है।
वर्क प्लेस पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आर्ट और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रह सकता है। कुछ काम पूरे होने में देरी हो सकती है। मैरिड लाइफ में रोमांस बना रहेगा।
गलत लोगों की वजह से वर्क प्लेस पर परेशानी हो सकती है। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। कमर के नीचे के हिस्से में दर्द या परेशानी महसूस हो सकती है। किसी दूसरे रिश्ते की ओर आकर्षण बढ़ सकता है, लेकिन सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा।
जॉब इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी बातों और सोच से लोग जल्दी प्रभावित होंगे। बड़े भाई-बहनों की लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके काम तेजी से पूरे होंगे। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वो थोड़ा रूकें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।