Weekly Horoscope September 2026: बुध-चंद्रमा बदलेंगे राशि, 4 राशियों को होगा भाग्योदय, पैसा-प्रमोशन, प्यार मिलेगा

Published : Sep 20, 2026, 09:55 AM IST

Weekly Horoscope 21-27 September 2026: इस सप्ताह बुध और चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे। अन्य ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

PREV
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 21 Se 27 September 2026: सितंबर माह के चौथे सप्ताह में कोई भी बड़ा ग्रह राशि नहीं बदलेगा। बुध ग्रह 26 सितंबर, शनिवार को कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। वहीं चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। अन्य ग्रह अपने स्थान पर यथावत रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर होगा। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

213
मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी और धार्मिक चीजों में आपका विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी दूर होने के आसार हैं। कारोबार बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों का सपोर्ट मिलेगा और फैमिली से जुड़ी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ मिल सकता है।

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी लीडरशिप स्किल की परीक्षा हो सकती है और समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में प्रोडक्शन से जुड़े काम तेजी पकड़ेंगे और वीकेंड कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश फायदा दे सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत कानूनी मामलों में राहत लेकर आ सकती है। फैमिली के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। स्टूडेंट्स किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं और मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। प्लानिंग के साथ काम करने पर जल्दी सफलता मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। घर की मेंटेनेंस पर अचानक खर्च बढ़ सकता है।


ये भी पढ़ें-
Mangal Guru Yuti 2026: 45 दिन साथ रहेंगे मंगल-गुरु, किसी को पैसा तो किसी की देंगे टेंशन, जानें मेष से मीन तक का हाल

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह लंबे समय से इंतजार कर रहे ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है। शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने के बाद स्थितियां बेहतर होंगी। लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सरकारी जॉब वालों पर वर्क लोड बढ़ सकता है। सोशल वर्क में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रॉपर्टी विवाद सुलझने के योग हैं। बिजनेस के लिए फंड की तलाश कर रहे हैं तो सप्ताह के बीच में सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 5 राशियों को झटका, बुध के राशि बदलने से नौकरी-बिजनेस में बढ़ेगी टेंशन-गलत हो सकते हैं फैसले

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह निजी रिश्ते आपके लिए काफी अहम रहेंगे। पुरानी गलतियों को सुधारने और पुराने कॉन्टैक्ट्स से फायदा लेने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट के जरिए जॉब मिल सकती है। किसी रिश्तेदार से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। वर्क प्लेस पर सैलरी बढ़ने की संभावना है और अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। ससुराल पक्ष से परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बेहतर होगी। बिजनेस में नए पार्टनर्स जोड़ने का मौका मिल सकता है। खेती और हैवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट और इंश्योरेंस से आर्थिक लाभ मिल सकता है। बच्चों के करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। स्टूडेंट्स को टीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बिजनेस में प्रोडक्ट की क्वालिटी पर खास फोकस रहेगा। शुरुआत में दोस्तों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे और लव लाइफ में भी खुशी रहेगी। कुछ लोग अपने पार्टनर को मैरिज के लिए प्रपोज कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी और आप अपनी वर्किंग स्टाइल में बदलाव करने की कोशिश करेंगे।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और दोस्तों के साथ पुराने मतभेद खत्म करने का अच्छा मौका मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हेल्थ और डेली रूटीन को बेहतर रखने के लिए योग और प्राणायाम कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। फैमिली के साथ टाइम बिताने के लिए छुट्टी लेने का विचार बना सकते हैं। बेवजह पैसा खर्च न करें।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। अपने कॉन्फिडेंस का पूरा फायदा उठाएं और काम पर फोकस बनाए रखें। वर्क प्लेस पर सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में बिजनेस में कोई नया एक्सपेरिमेंट करने की प्लानिंग बन सकती है। रिसर्च से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह कई कामों को एक साथ पूरा करने की प्लानिंग बनाएंगे और शुरुआत इसके लिए अच्छी रहेगी। प्रियजनों से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। लंबे समय से अटकी विदेश यात्रा पूरी होने के योग हैं। वर्क प्लेस पर आपकी योग्यता की तारीफ होगी। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। मैरिड लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर के साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल

अविवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह खास रह सकता है। मैरिज की बात पक्की होने के साथ नए लव रिलेशन की शुरुआत भी हो सकती है। पुरानी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग हैं और सप्ताह के बीच में धन लाभ हो सकता है। फैमिली में खुशी का माहौल रहेगा। किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। वीकेंड पर नए बिजनेस पार्टनर जुड़ सकते हैं।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह हेल्थ अच्छी रहेगी और धार्मिक चीजों में रुचि बढ़ सकती है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से फायदा मिलने के योग हैं। सप्ताह का मिड पार्ट आपके लिए खास रहेगा। रिश्तेदारों का इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस की कोई बड़ी समस्या दूर होगी और कारोबार बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट की सलाह काम आएगी।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories