आज का राशिफल। 22 अप्रैल 2026 को 3 राशि वालों की बढ़ेगी इनकम

Published : Apr 22, 2026, 05:00 AM IST
आज का राशिफल

सार

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 22 अप्रैल, बुधवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, मूसल, गद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

22 April 2026 Ka Rashifal: 22 अप्रैल 2026 को मेष राशि के लोगों को नई नौकरी मिल सकती है, लंबी दूरी का यात्रा संभव है। वृषभ राशि वालों को धन लाभ होगा, किसी से विवाद न करें। मिथुन राशि वाले खुशहाल रहेंगे, संतान को उबलब्धि मिलेगी। कर्क राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, निगेटिव बातें परेशान करेंगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Budhwa Mangal 2026: क्या है बड़ा मंगल? जानें रोचक कथा, महत्व और डेट्स

मेष राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी के प्रपोजल आदि मिल सकते हैं। ना चाहते हुए भी किसी लंबी दूरी का यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी क्षमता का सही उपयोग करने में सफल रहेंगे। सरकारी काम थोड़े प्रयास से पूरे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी कब, 22 या 23 अप्रैल? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और आरती

वृषभ राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित बिजनेस से लाभ होगा। आप अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो सकते हैं। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी से भी विवाद न करें, शांति से मामले निपटाएं।

मिथुन राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। टीम वर्क से अगर कोई काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। नया काम शुरू करें तो फैमिली से जरूर डिस्कस करें। मेहमानों के आने से घर में खुशहाली रहेगी। संतान को बड़ी उपलब्धि मिलेगी।

कर्क राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को उधार दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है। अपने बजट को ध्यान में रखते हुए पैसा खर्च करें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। कोई नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकता है। आज आप थोड़ा समय प्रकृति के साथ भी बिताएंगे।

सिंह राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग नया बिजनेस आज से शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। घर की सजावट का काम समय पर पूरा हो जाएगा। लेखन से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है, खान-पान पर ध्यान दें।

कन्या राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग आज बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। आप अपनी गुप्त बातें किसी से भी शेयर न करें। पुरानी गलतियों से आपको सीखने को मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

तुला राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को दूसरों की सलाह काम आएगी। इनकम ऑफ सोर्स बढ़ सकते हैं। संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता हो सकती है। अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। सोच-समझकर ही निर्णय लें नहीं तो बाद में पछताएंगें।

वृश्चिक राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों के काम में रुकावटें आ सकती हैं। किसी पर भी बेवजह क्रोध न करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। भाई-बहनों की सेहत अचानक खराब हो सकती है। बिजनेस को आगे बढ़ो के लिए नई तकनीक सीखने को मौका मिल सकता है।

धनु राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को राजनीति से लाभ होगा। मन लगाकार काम करेंगे तो सफलता भी जरूर मिलेगी। साझेदारी के कारण में धन लाभ के योग बनेंगे। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। अगर कोई विवाद कोर्ट में चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। खोई या चोरी हुई वस्तु आज मिल सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग अपने मन की बातें किसी से शेयर कर सकते हैं। पुराने विवादों का अंत होगा, जिससे आप राहत की सांस लेंगे। आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। गलत संगति के लोगों से दूर रहने में भलाई है।

मीन राशिफल 22 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे। इनकी कटु बोली से कोई नाराज हो सकता है। कानूनी मामलों में गलतियां हो सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर ही कोई काम करें। शत्रु आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Budhaditya Rajyoga: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, 4 राशि वालों पर होगी पैसों की बारिश!
Ruby Stone: रंक को राजा बना सकता है ‘माणिक’, किसके लिए शुभ-कौन न पहनें? जानें फायदे और नियम