Aaj Ka Rashifal 23 November 2026: शुक्र के राशि बदलने से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, पैसा-नौकरी, विदेश यात्रा के योग

Published : Nov 23, 2026, 05:00 AM IST

23 November 2026 Horoscope: 23 नवंबर, सोमवार की रात शुक्र ग्रह राशि बदलेगा और ये कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इसका ग्रह परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा।

PREV
113
23 नवंबर 2026 का राशिफल

23 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सोमवार को पूरे दिन रहेगी। इस दिन रवि वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन वरियान, परिघ, चर और सुस्थिर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। रविवार की रात शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सोमवार को सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन...

213
मेष राशिफल 23 नवंबर 2026

दिन की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी और कामों में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिल सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने अनुभवों का फायदा उठाकर आप किसी मुश्किल काम को आसान बना सकते हैं। मनपसंद भोजन मिलने से खुशी होगी।

313
वृषभ राशिफल 23 नवंबर 2026

आज आपके ज्यादातर काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। परिवार में किसी नए काम या योजना को लेकर बातचीत हो सकती है। शेयर बाजार से फायदा मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या ऊंचा पद मिल सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

413
मिथुन राशिफल 23 नवंबर 2026

व्यापार में फायदा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। परिवार के लोगों की जरूरतों और सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।



ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: शुक्र-चंद्र बदलेंगे राशि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा परेशान? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

513
कर्क राशिफल 23 नवंबर 2026

सरकारी या प्रशासन से जुड़े कामों में फायदा मिलने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी और किसी यात्रा से अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिलेगा। किसी भी मामले में सोच को सीमित न रखें।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन

613
सिंह राशिफल 23 नवंबर 2026

आज कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में निराश होने के बजाय धैर्य बनाए रखें। पुराना अधूरा काम चिंता बढ़ा सकता है। मन में असंतोष रखने से बचें और जरूरी कामों को धीरे-धीरे पूरा करें। सर्दी-जुकाम या एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है।

713
कन्या राशिफल 23 नवंबर 2026

आज आपके फैसले आने वाले समय में अच्छा फायदा दिला सकते हैं। किसी विवाद को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा और आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट या योजना से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

813
तुला राशिफल 23 नवंबर 2026

आज अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की जरूरत है। आपके व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। शाम के समय थकान या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में गुस्से में प्रतिक्रिया न दें।

913
वृश्चिक राशिफल 23 नवंबर 2026

प्राइवेट सेक्टर के लोग आज छुट्टी लेने के बारे में सोच सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। खेलकूद और कला से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी। पुरुषों को महिलाओं की मदद से फायदा मिल सकता है। ऑफिस में अपने अधीन काम करने वाले लोगों के काम पर नजर रखें।

1013
धनु राशिफल 23 नवंबर 2026

जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से नजदीकियां बढ़ेंगी। गले में संक्रमण या खराश की परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें बढ़ सकती हैं। गैरजरूरी खर्चों पर रोक लगाने में सफल रहेंगे।

1113
मकर राशिफल 23 नवंबर 2026

व्यापार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी परेशानी से राहत मिल सकती है। गहरी और नई जानकारी हासिल करने वाले विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कामों में सक्रियता बढ़ेगी और लोगों के बीच आपका प्रभाव मजबूत होगा। दूसरों की मदद करके मन को खुशी मिलेगी।

1213
कुंभ राशिफल 23 नवंबर 2026

व्यापार से जुड़े फैसलों को लेकर मन में उलझन रहेगी। किसी भी काम में जल्दबाजी करने के बजाय अच्छी तरह सोच-विचार करें। निजी और गोपनीय बातें दूसरों को बताने से बचें। मुंह में छाले होने से परेशानी हो सकती है। कम बोलना और सोच-समझकर जवाब देना बेहतर रहेगा।

1313
मीन राशिफल 23 नवंबर 2026

आज अपने कामों को पूरा करने के लिए समझदारी और धैर्य से आगे बढ़ें। परिवार और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी पुराने अनुभव से आपको सही फैसला लेने में मदद मिल सकती है। बातचीत के दौरान दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories