Weekly Horoscope November 2026: शुक्र-चंद्र बदलेंगे राशि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा परेशान? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Published : Nov 22, 2026, 09:22 AM IST

Weekly Horoscope 23 To 29 November 2026: आने वाले सप्ताह में सुख-समृद्धि देने वाला ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी के जीवन में शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगी।

PREV
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 23 Se 29 November 2026: नवंबर 2026 के चौथे और अंतिम सप्ताह के पहले ही दिन यानी सोमवार को शुक्र ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इस सप्ताह सिंह राशि में गुरु, मंगल और केतु की युति भी बनी रहेगी। ग्रहों की ये स्थिति सभी 12 राशियों पर असर डालेगी। जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

213
मेष साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। साझेदारी के काम और वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। हालांकि, कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है।

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। रुके हुए सरकारी और निजी काम पूरे हो सकते हैं। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और अविवाहितों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। मंगलवार शाम से गुरुवार तक समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में खर्च और नींद की कमी परेशान कर सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत व्यापार में लाभ और वरिष्ठों से तारीफ मिलने के साथ हो सकती है। पढ़ाई, रचनात्मक काम और बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में सप्ताह का पहला और आखिरी हिस्सा अच्छा रहेगा। गुरुवार से शनिवार तक आपकी सोच स्पष्ट रहेगी। कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहें।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और वाहन या जमीन से जुड़ी योजना आगे बढ़ सकती है। सप्ताह के बीच में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। हालांकि, जीवनसाथी को समय न दे पाने से नाराजगी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत करियर के लिहाज से अच्छी रहेगी। तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और वाहन या जमीन से जुड़ी योजना आगे बढ़ेगी। सप्ताह के बीच में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी को समय न दे पाने से नाराजगी हो सकती है। मौसमी बीमारी से सावधान रहें।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। लंबी या धार्मिक यात्रा से लाभ मिल सकता है। लेखन, मीडिया, मार्केटिंग और रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारी नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। हालांकि, पिता या बड़ों से मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयम रखें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह सुख-सुविधाओं और आकर्षण में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में साझेदारों से लाभ मिलेगा और वैवाहिक जीवन में उत्साह बढ़ेगा। आध्यात्म और आत्मचिंतन में रुचि रहेगी। रचनात्मक कामों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सप्ताह के आखिरी दो दिनों में रुके कामों में तेजी आएगी। हालांकि, बीच के दिनों में काम में देरी और मन में बेचैनी हो सकती है।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में विरोधियों पर जीत मिल सकती है और पुरानी परेशानियां कम होंगी। रोजाना की आमदनी में सुधार होगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। मुश्किल हालात में भी आप समझदारी से काम लेंगे। शनिवार के आसपास पढ़ाई और शोध से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। हालांकि, शौक और दिखावे पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से गलतफहमी हो सकती है।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। बड़े भाई-बहनों या दोस्तों की मदद से आर्थिक फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और साझेदारी के काम आगे बढ़ेंगे। हालांकि, सप्ताह के बीच कामकाज में मुकाबला बढ़ सकता है।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल

करियर के लिहाज से यह सप्ताह अच्छे मौके लेकर आ सकता है। कला, फैशन और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है। समझदारी से आप मुश्किल काम भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा और सप्ताह के बीच निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। मंगलवार से गुरुवार के बीच संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और मुश्किल काम भी पूरे हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिलने से कई अटके काम आगे बढ़ेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। मकान या जमीन से जुड़े मामलों में फायदा होने के संकेत हैं। मंगलवार से गुरुवार के बीच परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। शनिवार के आसपास संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह परिवार में किसी शुभ काम की तैयारी हो सकती है। आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। लेखन, मार्केटिंग और बिक्री से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। रचनात्मक कामों में नए विचार मददगार साबित होंगे। मंगलवार से गुरुवार के बीच आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम तेजी से पूरे होंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में घर का माहौल अच्छा रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories