25 July 2026 Ka Rashifal: 25 जुलाई 2026 शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तिथि रहेगी। इस दिन देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। चातुर्मास भी आज से ही शुरू होगा। शनिवार को ब्रह्म, इंद्र और मूसल नाम के 3 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको अपनी योग्यता दिखाने के कई मौके मिलेंगे। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अस्थिरता रह सकती है और नौकरी को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत भी परेशान कर सकती है। दूसरों की कमियां निकालने में अपना समय बर्बाद न करें।
313
वृषभ राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
सुबह कुछ काम उलझे हुए नजर आएंगे, लेकिन शाम तक उन्हें सुलझाने में सफलता मिल सकती है। नौकरी के साथ कोई छोटा व्यवसाय शुरू करने का विचार बना सकते हैं। परिवार के सुझाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जरूरी कामों को टालने से बचें और अपनी जीवनशैली पर ध्यान दें।
मिथुन राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
दिन की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। दोपहर के बाद कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। कुछ लोग आपके अच्छे कामों को नजरअंदाज कर सकते हैं, लेकिन आपको इससे परेशान नहीं होना चाहिए। नौकरी बदलने का विचार है तो सफलता मिल सकती है।
रिश्तों में खुलकर बातचीत करना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों पर परीक्षा का दबाव रह सकता है। विदेश यात्रा में परेशानियां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है और सेहत भी थोड़ी कमजोर रह सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
613
सिंह राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज कामकाज की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देंगे और कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और विरोधी भी कमजोर पड़ेंगे। सरकारी विभाग से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है। अपच की समस्या परेशान कर सकती है। विवादों से बचकर रहें।
713
कन्या राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आपके लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और वरिष्ठ सहकर्मी आपका हौसला बढ़ाएंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा और नए व्यावसायिक संपर्क बन सकते हैं। सेहत में सुधार हो सकता है।
813
तुला राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है और मार्केटिंग से जुड़े कामों में फायदा होगा। अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करना जरूरी होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। धन लाभ की संभावना है।
913
वृश्चिक राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
अजनबियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। नौकरी में आय बढ़ने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मचिंतन से अपनी कमियों को दूर करने में सफलता मिलेगी। समझदार लोगों से संबंध मजबूत होंगे जिसका लाभ भी मिलेगा।
1013
धनु राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
दिन की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज कुछ बड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। नई सोच विकसित होगी, हालांकि दिनचर्या थोड़ी उबाऊ लग सकती है।
1113
मकर राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कारोबार में आमदनी उम्मीद से कम हो सकती है और लंबी दूरी की यात्रा परेशानी दे सकती है। बच्चों पर अपनी इच्छाएं थोपने से बचें। प्रेमी को प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा हो सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह काम आ सकती है।
1213
कुंभ राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी और निजी जीवन की पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। एसिडिटी से सावधान रहें।
1313
मीन राशिफल 25 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
कारोबारियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। पुराना कर्ज या उधारी चुकाने में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक सौदे से लाभ होगा और सभी जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, हालांकि प्रेम संबंधों में आप थोड़े भावुक रह सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.