Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: 3 राशियों पर रहेगी श्रीगणेश की कृपा, मिलेगी गुड न्यूज-बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Published : Sep 25, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 25 सितंबर, शुक्रवार को गणेश उत्सव का समापन होगा। लोग अपने घर व पांडलों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे। भगवान अनंत की पूजा भी इस दिन की जाएगी।

PREV
113
25 सितंबर 2026 का राशिफल

25 September 2026 Ka Rashifal: 25 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी इसी दिन किया जाएगा। शूल, गण्ड, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। महिलाओं को कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। नई तकनीकों का इस्तेमाल करने से काम आसान होंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा मिलने के योग हैं।

313
वृषभ राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकालेंगे। पाचन से जुड़ी परेशानी के कारण एसिडिटी हो सकती है। उधार लिया हुआ पैसा लौटाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अचानक रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है। संतान की उपलब्धियों से परिवार का मान बढ़ेगा।

413
मिथुन राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आपके काम करने के तरीके में सुधार देखने को मिलेगा। मैरिड लाइफ में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आर्थिक और सामाजिक लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और सभी काम समय पर पूरे होंगे।


ये भी पढ़ें-
Vish Yog Rashifal 2026: चंद्र-शनि बनाएंगे विष योग, 5 राशि वाले ले सकते हैं गलत डिसीजन-बनी रहेगी पैसों की तंगी

513
कर्क राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

अनुचित संबंधों से दूरी बनाए रखें और अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। जरूरत से ज्यादा सोचने में समय बर्बाद हो सकता है। किसी भी गैरकानूनी काम से दूर रहें। जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल करेगा मालामाल, 24 सितंबर से 4 राशियों के अच्छे दिन, मिलेगी मनचाही जॉब-दूर होगी टेंशन

613
सिंह राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। साधु-संतों और अनुभवी लोगों से चर्चा लाभदायक रहेगी। बच्चों की समस्याओं को समझने का प्रयास करें। मनोरंजन और शौक के कामों के लिए भी समय निकालेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

713
कन्या राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस से जुड़े नए ऑफर मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर पाएंगे। रहस्यमयी और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ सकती है। आज आराम करने का मन रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के योग हैं। घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा।

813
तुला राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

सरकारी काम बिना रुकावट पूरे होंगे। बिजनेस में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। लव मैरिज को लेकर सकारात्मक संकेत हैं। घर के लिए नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। समाज में आपकी पहचान और दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

913
वृश्चिक राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

मैरिड लाइफ में कुछ तनाव रह सकता है। काम का दबाव बढ़ने से चिड़चिड़ापन महसूस होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। आपकी योग्यता और दूरदर्शिता लाभ दिलाएगी। स्वार्थी व्यवहार मित्रों के साथ रिश्तों को कमजोर कर सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।

1013
धनु राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

युवा वर्ग लव मैरिज को लेकर परिवार से बातचीत कर सकता है। अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों की आय में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। विदेशी कंपनियों से जॉब के ऑफर मिलने के योग हैं। विवादों से बचकर रहें।

1113
मकर राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

दिन की शुरुआत में माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। अनियमित भोजन के कारण गैस की समस्या हो सकती है। नए प्रोडक्ट्स और सेवाओं पर खर्च बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

1213
कुंभ राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। आपकी मैनेजमेंट स्किल्स की सराहना होगी। नए बिजनेस के लिए निवेशक मिल सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ विचारों में अंतर हो सकता है। फाइनेंस से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपका उत्साह बढ़ाएगा।

1313
मीन राशिफल 25 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

पुराने विवाद सामने आ सकते हैं। परिवार के लोग आपकी चिंता करेंगे। मन न लगने पर किसी काम को जबरदस्ती न करें। फिजूल खर्च से बचना बेहतर रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। पैसों की कमी के कारण बिजनेस में परेशानी आ सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories