- Home
- Astrology
- Vish Yog Rashifal 2026: चंद्र-शनि बनाएंगे विष योग, 5 राशि वाले ले सकते हैं गलत डिसीजन-बनी रहेगी पैसों की तंगी
Vish Yog Rashifal 2026: चंद्र-शनि बनाएंगे विष योग, 5 राशि वाले ले सकते हैं गलत डिसीजन-बनी रहेगी पैसों की तंगी
Vish Yog Rashifal September 2026: ज्योतिष शास्त्र में कईं शुभ-अशुभ योग बताए गए हैं, विष योग भी इनमें से एक है। जब चंद्रमा और शनि एक ही राशि में होते हैं तब ये अशुभ योग बनता है। सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में ये अशुभ बनने जा रहा है।

सितंबर 2026 में कब बनेगा विष योग?
Shani Chandra Yuti 2026: ज्योतिषियों के अनुसार 26 सितंबर, शनिवा की सुबह चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। मीन राशि में पहले से शनि मौजूद हैं। ऐसे में मीन राशि में चंद्रमा और शनि की युति बनेगी। शनि और चंद्रमा की युति होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। कुछ राशियों पर इसका बुरा असर देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां…

मेष वाले रहें सावधान
इस राशि के लोग पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ेगी और मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। बिना सोचे किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। इस दौरान अपने काम को लेकर सतर्क रहें और पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
मिथुन वालों के बढ़ेंगे खर्च
इस राशि के लोगों का खर्च अचानक बढ़ सकता है। बिजनेस में किसी डील को फाइनल करने से पहले सभी जरूरी कागजात अच्छी तरह जांच लें। दोस्तों या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की बात आपको परेशान कर सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
कर्क वालों की लाइफ में आएगा उतार-चढ़ाव
इस राशि वालों के जीवन में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वर्क प्लेस पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और किसी काम में देरी होने से तनाव बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों को जल्दबाजी में निवेश करने से बचना चाहिए। परिवार के साथ चाहकर भी समय नहीं बीता पाएंगे। पैसों के लेन-देन सोच-समझकर करें।
कन्या वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि के लोगों की टेंशन किसी बात पर बढ़ सकती है। काम का प्रेशर अधिक रहने से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर चिंता बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ बातचीत करते समय गलतफहमी से बचें। यात्रा या बड़े खर्च की प्लानिंग सोच-समझकर करें। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।
मकर वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि वालों को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में कोई फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं और रिस्क वाले काम करने से बचें, नहीं तो आपकी मुसीबतें और बढ़ सकती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।