Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: सौभाग्य योग चमकाएगा किस्मत, 4 राशियों की लगेगी लॉटरी-जमकर होगा धन लाभ

Published : Aug 26, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 26 अगस्त 2026 को एक साथ 4 शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते ये दिन बहुत ही खास माना जाएगा। इन योगों का प्रभाव सभी राशियों पर भी होगा।

PREV
113
26 अगस्त 2026 का राशिफल

26 August 2026 Ka Rashifal: 26 अगस्त, बुधवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस दिन दक्षिण भारत में ओणम पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व राजा बलि से संबंधित है। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। बुधवार को सौभाग्य, शोभन, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

213
मेष राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। घर-परिवार में आपकी बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे।

313
वृषभ राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

बिजनेस में हल्की परेशानी आने की संभावना है। ज्यादा सोच-विचार करने से बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए समय पर फैसला लें। छोटे बच्चों को डांटने की बजाय प्यार से समझाएं। सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। संतान सुख मिल सकता है।

413
मिथुन राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से भटक सकता है। लंबी यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखें। मन थोड़ा उदास रह सकता है।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से बढ़ेगी टेंशन, 4 राशि वाले सावधान, दुर्घटना-धन हानि और धोखा मिलने के योग

513
कर्क राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज अपनी राय किसी पर जबरदस्ती थोपने से बचें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में अच्छा धन लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों के बीच तालमेल बेहतर रहेगा। नया वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग भी बन सकता है।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई-मिलेगी नौकरी और सक्सेस

613
सिंह राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

कमाई के नए सोर्स बन सकते हैं। किसी दोस्त की मदद से धन लाभ मिलने के योग हैं। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान भी मिल सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें, इससे मन को भी सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

713
कन्या राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

घर की सजावट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और अपनापन बढ़ेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। वर्क प्लेस की उलझनों को सुलझाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

813
तुला राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस में प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क मजबूत होंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्या का सॉल्यूशन मिल सकता है। आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को विदेश से जॉब ऑफर मिलने के योग हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी। दिखावे के चक्कर में बेवजह खर्च करने से बचें।

913
वृश्चिक राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

मैरिड लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है। नए सहयोगियों पर तुरंत भरोसा करना ठीक नहीं होगा। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से फिलहाल दूरी रखें। तनाव के कारण माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है। बेवजह घूमने-फिरने में समय बर्बाद न करें।

1013
धनु राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज दिमाग में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। वर्क प्लेस पर विरोध करने वाले लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।

1113
मकर राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। लव पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। तीखा और मसालेदार खाना खाने से बचें। आपके काम का क्रेडिट कोई दूसरा ले सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

सरकारी कामों में कुछ रुकावट आ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा। कोई बड़ा काम शुरू करने से पहले दोस्तों या भरोसेमंद लोगों से सलाह जरूर करें। विरोधी दोबारा सक्रिय हो सकते हैं। टारगेट पूरा करने का प्रेशर रहेगा।

1313
मीन राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

जमीन-जायदाद के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन कमजोर रहेगा। बिजनेस एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले सभी पेपर्स अच्छी तरह पढ़ लें। कुछ लोग आपकी अच्छाई का गलत फायदा उठा सकते हैं। अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories