Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, मिलेगा पैसा-प्रमोशन और गुड न्यूज

Published : Aug 25, 2026, 11:31 AM IST

Raksha Bandhan 2026 Rashifal: इस बार रक्षा बंधन पर कईं शुभ योग बन रहे हैं जिसका प्रभाव 5 राशियों पर सबसे ज्यादा होगा। इन राशियों को धन लाभ के साथ-साथ और फायदे भी होंगे।

PREV
16
रक्षा बंधन पर किसकी चमकेगी किस्मत?

Raksha Bandhan 2026 Horoscope: इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सिंह राशि में सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। खास बात ये है कि सिंह राशि का स्वामी सूर्य ही है, अपनी ही राशि में होने से सूर्य कुछ राशि वालों के लिए बहुत अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा और सौम्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इन शुभ योगों का असर 5 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा , जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां....

26
मेष वालों की चमकेगी किस्मत

रक्षा बंधन का दिन इस राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी करने वालों को काम में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी फायदा होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। अटके काम पूरे होंगे।

36
मिथुन वालों की होगी तरक्की

इस राशि के लोगों के लिए रक्षा बंधन पर तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर फायदा होगा। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई-मिलेगी नौकरी और सक्सेस

46
सिंह वालों को मिलेगा सम्मान

इस राशि के लोगों को समाज और परिवार में सम्मान मिलेगा। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। धन लाभ के योग भी बनेंगे। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना बन सकती है। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। किसी जरूरी काम में घरवालों का सहयोग मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से बढ़ेगी टेंशन, 4 राशि वाले सावधान, दुर्घटना-धन हानि और धोखा मिलने के योग

56
तुला वालों को मिलेंगे शुभ फल

इस राशि के लोगों के लिए भी रक्षा बंधन पर्व शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। धन की स्थिति बेहतर हो सकती है। भाई-बहन के साथ रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे।

66
धनु वालों को होगा धन लाभ

इस राशि वालों को रक्षा बंधन पर धन लाभ के योग बनेंगे। कारोबार में भी फायदा होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा या कार्यक्रम की योजना बन सकती है। इस दिन मन प्रसन्न रहेगा और कई पुरानी चिंताएं दूर हो सकती हैं। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन शुभ है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories