Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से बढ़ेगी टेंशन, 4 राशि वाले सावधान, दुर्घटना-धन हानि और धोखा मिलने के योग

Published : Aug 24, 2026, 02:11 PM IST

Chandra Grahan 2026: अगस्त के आखिरी दिनों में साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण होने वाला है। भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका असर सभी राशियों पर होगा।

PREV
15
कब होगा साल 2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण?

Chandra Grahan 2026 Rashifal: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को होगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण है। खास बात ये है कि 28 अगस्त को ही रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा लेकिन भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई न देने से इस पर्व पर कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा। ये चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए किन राशियों के लिए ये चंद्र ग्रहण अशुभ फल देने वाला रहेगा…

25
कर्क राशि: परेशानी बढ़ेगी-न लें बड़ा फैसला

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के लोगों का मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी पारिवारिक मामले को लेकर चिंता बढ़ सकती है। इस समय भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेना नुकसान पहुंचा सकता है। करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने या प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा होने की स्थिति बन सकती है। नौकरी करने वालों को वर्क प्लेस पर भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

35
सिंह राशि: बिगड़ सकते हैं बनते काम

इस राशि वालों के लिए ग्रहण का समय सोच-समझकर आगे बढ़ने का है। इनके बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब होने से चिंता बढ़ सकती है। वर्क प्लेस पर आपकी इच्छा के खिलाफ कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान नया निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा।


ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई-मिलेगी नौकरी और सक्सेस

45
वृश्चिक राशि: खर्च बढ़ने से बिगड़ेगा बजट

इस राशि के लोगों को पैसों से जुड़े मामलों में संभलकर चलना होगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। पैसों का नुकसान होने की आशंका के चलते बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं। मौसम बदलने के कारण सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध के सिंह राशि में जाने से किसे होगा धन लाभ-कौन होगा परेशान? जानें मेष से मीन तक का हाल

55
कुंभ राशि: सेहत को लेकर रहें अलर्ट

इसी राशि में चंद्र ग्रहण होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहण के आसपास सेहत में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशर रहेगा। टारगेट पूरा न होने की वजह से तनाव बनेगा। इस दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और सेहत को नजरअंदाज न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories