Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को मिल सकती है जॉब, पढ़ें 26 जुलाई 2026 का राशिफल

Published : Jul 26, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 26 जुलाई, रविवार को चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु की राशि में चंद्रमा का प्रवेश शुभ माना जाता है।

PREV
113
26 जुलाई 2026 का राशिफल

26 July 2026 Ka Rashifal: 26 जुलाई 2026 रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा और रवि प्रदोष व्रत भी। रविवार को इंद्र, वैधृति, काण, सिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का विचार बन सकता है। आज आप कोई बड़ा और साहसिक फैसला ले सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से अच्छा अवसर मिल सकता है।

313
वृषभ राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आपके लिए जरूरी रहेगा। काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है। अचानक आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें और दूसरों के मामलों में बेवजह दखल न दें।


ये भी पढ़ें-
Grahan August 2026: ‘सूतक काल लगेगा या नहीं?’ अगस्त में होने वाले ग्रहण पर बड़ा अपडेट

413
मिथुन राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। लोग आपसे सलाह मांगेंगे, इसलिए उन्हें सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करें। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, करियर-प्रॉपर्टी में होगा लाभ

513
कर्क राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज नया कारोबार शुरू करने का अच्छा मौका मिल सकता है। किसी दूसरे के भरोसे अपना काम छोड़ना सही नहीं होगा। हर काम खुद जांच-परखकर करें। घर का सामान खरीदने के लिए बाजार जाना पड़ सकता है। किसी नए पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए भी दिन अनुकूल है।

613
सिंह राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

कामकाज के क्षेत्र में कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। किसी रिश्तेदार को लेकर चिंता हो सकती है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उभर सकते हैं।

713
कन्या राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज कार्यक्षेत्र का माहौल आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन गुस्से में आकर किसी से विवाद करने से बचें। व्यापारिक साझेदारी में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। विरोधियों को कमजोर समझना भारी पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी आ सकती है।

813
तुला राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कारोबार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। खुद के साथ समय बिताने और भविष्य पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। पुरानी यादें आपको खुशी देंगी। विवाह योग्य लोगों के घर शादी की चर्चा तेज हो सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आपके स्वभाव में कुछ बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। किसी दोस्त से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन ये मामला जल्दी ही सुलझ जाएगा।

1013
धनु राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज करियर के लिहाज से आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन से जुड़े बड़े फैसले लेने का मौका मिल सकता है। घर के लिए महंगी चीज खरीदने की योजना बनेगी।

1113
मकर राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज का दिन आपको कई महत्वपूर्ण सीख दे सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। आपकी कोई योजना उम्मीद के मुताबिक सफल न हो, तो निराश न हों। पड़ोसियों से छोटी बात पर विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें और तेज गति से वाहन चलाने से बचें।

1213
कुंभ राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज कारोबार में किसी बड़ी साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के लोग खुश और उत्साहित रहेंगे। अपने मनपसंद कामों में समय बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

1313
मीन राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

दांपत्य जीवन में उत्साह बढ़ेगा। दोस्तों के साथ अपनी परेशानियां साझा कर सकते हैं। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने की कोशिश सफल हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories