Kal Ka Rashifal 26 July 2026: 3 राशि वाले रहें अलर्ट, वाहन सावधानी से चलाएं-बन रहे दुर्घटना के योग

Published : Jul 25, 2026, 02:48 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 26 जुलाई, रविवार को देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन इंद्र, वैधृति, काण, सिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे।

PREV
113
26 जुलाई 2026 का राशिफल

26 July 2026 Ka Rashifal: 26 जुलाई 2026 रविवार को रवि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु की राशि में चंद्रमा का प्रवेश शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए ये परेशानी का कारण भी बन सकता है। अन्य शुभ-अशुभ योग भी इस दिन बनेंगे। आगे जानें कैसा बीतेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का विचार बन सकता है। कामकाज से जुड़ा बड़ा फैसला लेने में आप पीछे नहीं हटेंगे। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को किसी प्रतिष्ठित कंपनी से अच्छी खबर मिल सकती है।

313
वृषभ राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज अपने पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। लगातार काम करते रहने से थकान महसूस हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें, अचानक नुकसान की संभावना है। ऑनलाइन सामान खरीदते समय अच्छी तरह जांच कर लें और दूसरों के निजी मामलों से दूरी बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-
Grahan August 2026: ‘सूतक काल लगेगा या नहीं?’ अगस्त में होने वाले ग्रहण पर बड़ा अपडेट

413
मिथुन राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। आसपास के लोग किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी राय लेना चाहेंगे। जीवनसाथी को कोई प्यारा-सा तोहफा देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। कारोबार में बड़ा फायदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, करियर-प्रॉपर्टी में होगा लाभ

513
कर्क राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

बिजनेस से जुड़ी कोई नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। अपने जरूरी काम दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें और हर चीज की खुद निगरानी करें। घर की जरूरत का सामान लेने बाजार जाना पड़ सकता है। पढ़ाई या करियर से जुड़ा कोई नया कोर्स शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है।

613
सिंह राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

काम की जिम्मेदारियां बढ़ने से दिन काफी व्यस्त रहेगा। खान-पान में लापरवाही करने पर पेट की परेशानी हो सकती है। निवेश से पहले जोखिम और फायदे को अच्छी तरह समझ लें। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता हो सकती है और दांपत्य जीवन में किसी बात पर मतभेद संभव है।

713
कन्या राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। व्यापारिक साझेदारी से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। किसी विरोधी को कम आंकना नुकसानदायक हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में कुछ अड़चनें सामने आ सकती हैं।

813
तुला राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

ना चाहते हुए भी किसी से कर्ज लेने की जरूरत पड़ सकती है। युवाओं को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज खुद को समझने और भविष्य की योजनाओं पर विचार करने का मौका मिलेगा। पुरानी यादें मन को खुश करेंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आपके व्यवहार और सोच में बदलाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। कामकाज में कर्मचारियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। दोस्त के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।।

1013
धनु राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

करियर के मोर्चे पर आज आपको आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बना रहेगा। लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस आने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन से जुड़े किसी बड़े फैसले पर विचार कर सकते हैं। घर के लिए कोई महंगी वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।

1113
मकर राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज मिलने वाले अनुभव आपको भविष्य के लिए बहुत कुछ सिखा सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। किसी योजना में मनचाहा परिणाम न मिले तो धैर्य बनाए रखें। पड़ोस में किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति नियंत्रित रखें।

1213
कुंभ राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

साझेदार के साथ काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कमाई बढ़ाने के नए विकल्प सामने आ सकते हैं। परिवार के माहौल में खुशी और उत्साह बना रहेगा। अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा।

1313
मीन राशिफल 26 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

दांपत्य जीवन में प्यार और उत्साह बना रहेगा। किसी करीबी दोस्त से अपनी परेशानी साझा करने पर मन हल्का होगा। पुराने लंबित कामों को पूरा करने की दिशा में अच्छी प्रगति हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके काम आएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories