Ketu Gochar 2026: केतु करेगा कमाल, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी-खत्म होगा बुरा समय

Published : Jul 25, 2026, 01:45 PM IST

Ketu Nakshatra Transit 2026: केतु को ज्योतिष शास्त्र में क्रूर ग्रह कहा गया है। इस ग्रह की स्थिति में जरा भी परिवर्तन होता है तो सभी राशियों पर उसका शुभ-अशुभ प्रभाव दिखने लगता है।

PREV
14
केतु राशिफल अगस्त 2026

Ketu in Magha Nakshatra 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को आध्यात्म, रहस्य, वैराग्य, उम्र और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। जब भी केतु की स्थिति में परिवर्तन होता है, इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। 2 अगस्त 2026 को केतु सिंह राशि के मघा नक्षत्र के तृतीय चरण से निकलकर द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगे, जिसका शुभ असर 3 राशियों पर सबसे ज्यादा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…

24
वृषभ राशि: करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

केतु का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और इनके काम की सराहना भी होगी। अचानक किसी नए अवसर का लाभ मिलने की संभावना है। कारोबारियों को पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है। लंबे समय से अटके किसी काम में तेजी आएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, करियर-प्रॉपर्टी में होगा लाभ

34
सिंह राशि: अचानक लाभ के बनेंगे योग

केतु स्वयं सिंह राशि में स्थित हैं, इसलिए इस राशि के लोगों पर इस नक्षत्र परिवर्तन का विशेष प्रभाव पड़ सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है। मानसिक तनाव पहले से काफी कम हो सकता है।


ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: किन 2 राशियों पर है शनि की ढैया, शनि के वक्री होने से इन्हें फायदा होगा या नुकसान?

44
धनु राशि: रुके काम होंगे पूरे

इस राशि के लोगों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारियों को अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के भी योग बन सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories