Aaj Ka Rashifal In Hindi: 27 जुलाई, सोमवार को शनि वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। शनि की ये स्थिति कुछ राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
27 July 2026 Ka Rashifal: 27 जुलाई 2026 सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन विजया पार्वती व्रत किया जाएगा। सोमवार को वैधृति, विषकुंभ, लुंब और उत्पात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इसी दिन से शनि अगले 138 दिन के लिए मीन राशि में वक्री हो जाएगा। शनि की इस स्थिति का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग हैं। लोग आपकी सलाह के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार में नए अनुबंध बनने की संभावना है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी।
313
वृषभ राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज नया कार्य शुरू करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव कुछ कम रह सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। महिला सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।
मिथुन राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
व्यापार में नए प्रयोग लाभ देंगे। पुरानी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आपकी योजनाएं समय पर पूरी होंगी। बाहर का खान-पान सेहत बिगाड़ सकता है।
कार्यस्थल पर विरोधी परेशान कर सकते हैं। छाती या फेफड़ों से जुड़ी समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें। दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। संपत्ति विवाद सुलझने के योग हैं। सोचे काम पूरे होंगे।
613
सिंह राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज अव्यावहारिक निर्णय लेने से बचें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपके विनम्र व्यवहार से व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। पति-पत्नी में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।
713
कन्या राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
सामाजिक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। नकारात्मक सोच के कारण काम में मन कम लगेगा। स्वादिष्ट भोजन और सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। पुराने कर्ज की चिंता रह सकती है। शाम को पारिवारिक विवाद की संभावना है, धैर्य रखें।
813
तुला राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय में सहयोगियों से धन लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी से मन की बातें साझा करेंगे। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है।
913
वृश्चिक राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी। थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होगी। योग और प्राणायाम से लाभ मिलेगा। भ्रम के कारण गलत निर्णय लेने से बचें। कार्यभार अधिक रहने से तनाव हो सकता है। नए लोगों से ज्यादा संपर्क न करें, धोखा हो सकता है।
1013
धनु राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने के योग हैं।
1113
मकर राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आय से अधिक खर्च करने से बचें। मन की चंचलता निर्णय लेने में बाधा बन सकती है। धन को लेकर परिवार में विवाद संभव है। लंबी यात्रा टालें। सामाजिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। अति आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है।
1213
कुंभ राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
कार्यक्षेत्र में सम्मान और आर्थिक लाभ मिलेगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। युवा अपने प्रेम का इज़हार कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में केस चल रहा है तो सफलता मिलेगी।
1313
मीन राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
व्यवसाय में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा। पूरे मन से काम करें। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। शाम को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.