Kal Ka Rashifal: शनि होगा वक्री, 12 राशियों पर कैसा होगा असर? पढ़ें 27 जुलाई 2026 का राशिफल

Published : Jul 26, 2026, 03:15 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 27 जुलाई, सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन विजया पार्वती व्रत किया जाएगा।

PREV
113
27 जुलाई 2026 का राशिफल

27 July 2026 Ka Rashifal: 27 जुलाई 2026 सोमवार को शनि ग्रह मीन राशि में वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल चलने लगेगा। शनि की ये स्थिति 11 दिसंबर 2026 तक यानी पूरे 138 दिन तक रहेगी। सोमवार को वैधृति, विषकुंभ, लुंब और उत्पात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। इनका असर भी सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

मिलने के प्रबल योग हैं। आपकी सलाह और विचारों के आधार पर लोग महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होने से खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन सफलता मिल सकती है।

313
वृषभ राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज नया कार्य शुरू करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव कुछ कम रह सकता है। कानूनी मामलों में विशेष सावधानी बरतें। महिला सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें और दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।

ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि के वक्री होने से किन 5 राशियों की बढ़ेगी परेशानी? बचने के लिए करें 5 उपाय

413
मिथुन राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

व्यापार में किए गए नए प्रयोग लाभदायक साबित होंगे। पहले की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आपकी योजनाएं समय पर पूरी होंगी। बाहर का खान-पान आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 27 July-2 August 2026: शनि होगा वक्री-मंगल बदलेगा राशि, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

513
कर्क राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

कार्यस्थल पर विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। छाती या फेफड़ों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें। दवा कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति विवाद सुलझने के योग हैं।

613
सिंह राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज अव्यावहारिक निर्णय लेने से बचें। पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके विनम्र व्यवहार से व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है।

713
कन्या राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

सामाजिक कार्यों के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नकारात्मक सोच के कारण काम में मन कम लगेगा। स्वादिष्ट भोजन और सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। पुराने कर्ज को लेकर चिंता बनी रह सकती है। शाम के समय पारिवारिक विवाद की संभावना है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें।

813
तुला राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। व्यवसाय में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा और जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा करेंगे। संतान से जुड़ी कोई बात आपको चिंतित कर सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रह सकती है। थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होगी। योग और प्राणायाम करने से लाभ मिलेगा। भ्रम की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। कार्यभार अधिक रहने के कारण तनाव बढ़ सकता है। नए लोगों पर जल्द भरोसा न करें, अन्यथा धोखा मिलने की आशंका है।

1013
धनु राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

1113
मकर राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आय से अधिक खर्च करने से बचें। मन की चंचलता निर्णय लेने में बाधा बन सकती है। धन को लेकर परिवार में विवाद होने की संभावना है। अनावश्यक लंबी यात्रा करने से बचें। सामाजिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। अति आत्मविश्वास के कारण आपके कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं।

1213
कुंभ राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

कार्यक्षेत्र में सम्मान और आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होंगे। दिन खुशियों से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। युवा अपने प्रेम का इज़हार कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

1313
मीन राशिफल 27 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

व्यवसाय के विस्तार के लिए निवेश करना लाभदायक साबित हो सकता है। पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा। पूरे मन से अपने कार्यों पर ध्यान दें। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories