Aaj Ka Rashifal In Hindi: 27 सितंबर, रविवार से हिंदू पंचांग के सातवें महीने आश्विन की शुरूआत होगी। इस महीने में नवरात्रि, दशहरा आदि कईं प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं।
27 September 2026 Ka Rashifal: 27 सितंबर, रविवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। सुस्थिर, वर्धमान, वृद्धि, ध्रुव और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 27 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका मन शांत रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। अपनी बात बहुत सीधे तरीके से रखने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। रात को सोने से पहले भगवान का ध्यान करने से मन को शांति मिल सकती है।
आज आप अपने काम को लेकर काफी अनुशासित रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और संतान की तरक्की से परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में आप अपने मन की बात खुलकर सामने रख सकते हैं।
आज आपका मूड अच्छा रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी जरूरी फैसले में पिता की सलाह काम आएगी। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा।
कानूनी मामलों में परेशानी बढ़ सकती है। विदेश यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। नए लोगों से दोस्ती करते समय जल्दबाजी न करें और बिना जांच-पड़ताल के किसी पर न करें।
सिंह राशिफल 27 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। किसी करीबी का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें और छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिजनों के बातचीत में संयम बनाए रखें, इससे रिश्ते खराब नहीं होंगे।
713
कन्या राशिफल 27 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
परिवार का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा और इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब बदलने को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। पार्टनर के लिए समय निकालना रिश्ते को मजबूत करेगा। दोस्तों के साथ किसी खास मुद्दे पर बातचीत करके अच्छा महसूस करेंगे।
813
तुला राशिफल 27 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। मनचाहा काम मिलने से आप खुश रहेंगे। छात्रों को अपनी मेहनत का रिजल्ट मिल सकता है। काम समय पर पूरा होने से आप आराम का प्लान बना सकते हैं। क्रिएटिव कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कुछ नया करने का मन बनेगा।
किसी अनजाने डर से परेशान रहेंगे। काम में लापरवाही के कराण अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अधूरे कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। पेट में जलन या एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है। दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखने से बचें।
1013
धनु राशिफल 27 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आपकी पर्सनैलिटी में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। लव लाइफ में पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। कमर में दर्द या जकड़न की शिकायत हो सकती है, इसलिए आराम पर भी ध्यान दें। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पाचन से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है।
1113
मकर राशिफल 27 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज वर्क प्लेस पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा हो सकती है, जिससे नए संपर्क बनेंगे। आध्यात्मिक चीजों में आपकी रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। अपनी लीडरशिप क्वालिटी के कारण आपको लोगों से तारीफ मिल सकती है।
करियर में आगे बढ़ने और ऊंचा पद हासिल करने के मौके मिलेंगे। किसी गंभीर मुद्दे पर अपनी राय देने से पहले अच्छी तरह सोच लें। घर की मरम्मत पर पैसा खर्च होगा।मानसिक तनाव कम होने से राहत मिलेगी। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को प्रशंसा मिल सकती है।
1313
मीन राशिफल 27 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
परेशानियों का समाधान खोजने में आपका काफी समय जाएगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की इनकम बढ़ सकती है। परिवार में आपकी स्थिति और मान-सम्मान मजबूत होगा। हालांकि हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद फैसले लेने की कोशिश करें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.