Budh Gochar September 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, कम्युनिकेशन, बिजनेस और तर्क का कारक ग्रह माना जाता है। ये ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। चंद्रमा के बाद बुध ही सबसे तेजी से राशि बदलता है।
Mercury Transit September 2026: 26 सितंबर 2026 को बुध ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें बुध का मित्र ग्रह माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुध के इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, जॉब, बिजनेस और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए बुध के राशि बदलने से किन 4 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा…
25
मिथुन वालों को होगा फायदा
इस राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। करियर और बिजनेस के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का फायदा मिलेगा और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के अवसर बन सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नई डील या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से फायदा मिलने की संभावना है। अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं।
इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आ सकता है। इनकम बढ़ाने के नए सोर्स मिल सकते हैं और बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने के चांस बनेंगे। वर्क प्लेस पर नए अवसर मिलने से करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लंबे समय से अटके किसी काम को पूरा करने में भी सफलता मिल सकती है।
इस राशि के लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन नए अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वर्क प्लेस पर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। बिजनेस करने वालों को भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं। छोटी यात्राओं से फायदा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।
55
कुंभ वालों को मिलेंगे शुभ फल
इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ फल देने वाला रहेगा। पुराने सोर्स से पैसा आता रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्राएं फायदेमंद हो सकती हैं। विदेश से जुड़े काम या बिजनेस करने वालों को भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। दोस्तों और भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से अटकी कोई प्लानिंग पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.