Aaj Ka Rashifal 28 July 2026: चंद्रमा का राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए शुभ, मिलेगा पैसा और नौकरी

Published : Jul 28, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 28 जुलाई, मंगलवार को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेगा। ये शनि के स्वामित्व की राशि है। शनि की राशि में चंद्रमा का प्रवेश अधिक शुभ नहीं माना जाता।

PREV
113
28 जुलाई 2026 का राशिफल

28 July 2026 Ka Rashifal: 28 जुलाई 2026 मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन कोकिला व्रत किया जाएगा। मंगलवार को विषकुंभ, प्रीति, मित्र और मानस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तेदारों से अचानक बातचीत हो सकती है और रिश्तों में मिठास आएगी। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में आपकी क्षमता और काम करने की रफ्तार बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें।

313
वृषभ राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आपको अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। बेकार की बातों में समय न गंवाएं। करियर और पढ़ाई को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। अपने राज किसी से साझा न करें और घर में अनुशासन बनाए रखें। संतान से कष्ट संभव है।


ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट, शुरू होगा नौकरी-पैसा और सेहत का बुरा समय

413
मिथुन राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। सरकारी कामों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें।


ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: 138 दिन शनि चलेगा उल्टी चाल, किसे देगा गुड न्यूज फल-किसे टेंशन? जानें 12 राशियों का हाल

513
कर्क राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। तनाव और गुस्से के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। मुश्किल हालात में भी धैर्य बनाए रखें। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। किसी विवाद में नाम आ सकता है।

613
सिंह राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

कामकाज में आपके अच्छे प्रदर्शन की चर्चा होगी। समाजसेवा और परोपकार के कामों में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी आपका खास ख्याल रखेगा। परिवार के मामलों में बाहरी लोगों को दखल न देने दें। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है, इसलिए पानी खूब पिएं।

713
कन्या राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज बड़े आर्थिक लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा। काम में मेहनत करनी पड़ेगी और करियर बदलने का विचार भी आ सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें। आज अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आपके लिए गए कुछ फैसले गलत साबित होंगे।

813
तुला राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवा प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। अपनी नीतियों पर कायम रहें और बार-बार बदलाव न करें। काम का दबाव कम रहेगा और नई प्रतिभाएं विकसित करने का मौका मिलेगा। नौकरी में दबाव के चलते अतिरिक्त काम करना पड़ेगा।

913
वृश्चिक राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। काम में मेहनत करनी पड़ेगी। गुस्से में कोई फैसला या प्रतिक्रिया न दें। समय पर काम पूरा करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं।

1013
धनु राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे। मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन काम समय पर पूरे होंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। सकारात्मक लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे और अपने लक्ष्य को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे।

1113
मकर राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

पुराने कर्जों को लेकर तनाव हो सकता है। किसी करीबी दोस्त से मनमुटाव होने की आशंका है। ज्यादा सोचने के कारण अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। बच्चों की परेशानियों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। संतान के कारण समाज में अपमानित होना पड़ सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और मन में संतोष रहेगा। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी छवि खराब हो। उच्च शिक्षा को लेकर आपकी रुचि बढ़ेगी। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। टेंशन में पहले से कमी आएगी।

1313
मीन राशिफल 28 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज कामकाज में मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीतिक मामलों से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाए रखें और तनाव के बजाय शांत दिमाग से समस्याओं का समाधान करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories