Aaj Ka Rashifal In Hindi: 28 सितंबर, सोमवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, ऐसा होने से शनि-चंद्रमा की युति से बन रहा विष योग समाप्त हो जाएगा, जिससे कुछ राशियों को राहत मिलेगी।
28 September 2026 Ka Rashifal: 28 सितंबर, सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन द्वितिया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। ध्रुव, व्याघात, मातंग और राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बने रहेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 28 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आप अपनी समझदारी से लोगों के बीच पहचान बनाएंगे। सेहत में पहले से सुधार महसूस होगा। जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। तकनीकी विषयों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दिन आपके अनुकूल है।
पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। बच्चों को लेकर माता-पिता थोड़े चिंतित रह सकते हैं। मन खुश रहेगा और सकारात्मक महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में पार्टनर से कोई बात छिपाने से बचें। रिसर्च से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस के बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।
ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। परिवार से जुड़े कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें टालना मुश्किल होगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। करीबियों के साथ दिल की बातें साझा करेंगे। एक साथ कई काम करने से थकान हो सकती है।
513
कर्क राशिफल 28 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
कमाई बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं। करीबी लोगों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। आलस छोड़कर अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे और पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे।
सिंह राशिफल 28 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
गलत सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। काम के सिलसिले में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। सीनियर्स या अधिकारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या राशिफल 28 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
कामकाज से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। अधिकारियों से बेवजह बहस करने से बचें। ज्यादा सोच-विचार करने से सिरदर्द परेशान कर सकता है। शेयर मार्केट में पैसा लगाते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। कोई बड़ा काम पूरा होने से खुशी मिलेगी।
813
तुला राशिफल 28 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उम्मीद के मुताबिक काम समय पर पूरा नहीं होने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। जरूरतमंदों की मदद में धन खर्च करेंगे। टीम या साथ काम करने वाले लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। शाम को घूमने जा सकते हैं।
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने काम करने के तरीके में बदलाव और सुधार करने की कोशिश करेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही चिंता कम होगी। दवा के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी कमाई हो सकती है। ससुराल पक्ष की ओर से सम्मान और सहयोग मिलेगा।
1013
धनु राशिफल 28 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी परेशानियों का हल निकल सकता है। माता-पिता का साथ और हौसला मिलेगा। सामाजिक और सेवा से जुड़े कामों में हिस्सा ले सकते हैं। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।
1113
मकर राशिफल 28 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
बिजनेस में कुछ परेशानियां आएंगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद से आर्थिक लाभ हो सकता है। आसपास के लोग आपकी बात को नजरअंदाज कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी वालों पर अधिकारियों का दबाव रहेगा। महिलाओं के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
आज परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नशे और गलत कामों से दूर रहना बेहतर होगा। दोस्तों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। पुराने या बेवजह के विवादों को बातचीत से खत्म करने की कोशिश करेंगे। कारोबार में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा।
1313
मीन राशिफल 28 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
व्यापारी पुराने स्टॉक को ऑफर या सेल के जरिए निकाल सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। कमाई के नए रास्ते बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और हौसला मिलेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.