Aaj Ka Rashifal In Hindi: 29 जुलाई, बुधवार को गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाएगा। इस तिथि का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। ये बहुत ही शुभ तिथि है।
29 July 2026 Ka Rashifal: 29 जुलाई 2026 बुधवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने गुरुओं की पूजा कर आशीर्वाद लेंगे। बुधवार को प्रीति, आयुष्मान, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
राजनीतिक लोगों के लिये दिन शुभ रहने वाला है। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। रिश्तों में मधुरता का आनन्द लेंगे। कारोबार में बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। पड़ोसियों के साथ विवाद शान्त होंगे। नए लोगों संंपर्क भविष्य में काम आएंगे।
313
वृषभ राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मतभेदों का निवारण हो सकता है। महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिये दिन शुभ है। दाम्पत्य सम्बन्धों में थोड़ी उठा-पठक हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि कम होने की सम्भावना है। शोधकार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज नये कार्यों की शुरुआत न करें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है। कारोबार में बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ मन्द हो सकती है।
आपके सभी कार्य बेहतरीन तरीके से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में समस्या हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की सम्भावना है। अपने खानपान की आदतों पर ध्यान दें। साझेदारी में नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
613
सिंह राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सहकर्मियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। पुराना उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। कोई कठिन कार्य आज पूरा हो सकता है। किसी से ईर्ष्या एवं द्वेष न करें। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।
713
कन्या राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
अपने प्रेमीजन से मन की बातें कर सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास करें। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा। नवविवाहित लोग हनीमून के लिये जा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है।
813
तुला राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
दाम्पत्य सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। व्यर्थ के खर्चे बढ़ने से मन अप्रसन्न रहेगा। सरकारी कार्यों में रुकावटें होने की सम्भावना है। सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें। युवा अपनी पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे। नजदीकी लोगों की सलाह की उपेक्षा करना नुकसानदेह हो सकता है।
913
वृश्चिक राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
करियर में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में भावनात्मक लगाव और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे।
1013
धनु राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
सन्तान के व्यवहार से थोड़ा आहत हो सकते हैं। साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। बाहर का भोजन करने से पाचन खराब हो सकता है। आज उधार लेने से आपको बचना चाहिये। जरूरी काम अटक सकते हैं।
1113
मकर राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
कारोबार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च कर सकते हैं। मित्रों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। पुराने निवेश के माध्यम से धन लाभ होगा। युवा जातक प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
1213
कुंभ राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। तात्कालिक निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बिना माँगे किसी को राय देने से अपमान हो सकता है। दवाइयों पर धन खर्च करना पड़ेगा। अनैतिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें।
1313
मीन राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
उच्च अधिकारी आपके काम से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे। शेयर मार्केट से धन लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। लोग आपसे परामर्श लेना पसन्द करेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.