गुरु पूर्णिमा 2026 पर 2 राजयोग सहित 5 शुभ योग! 5 राशियों को मिलेगा धन, तरक्की और सम्मान

Published : Jul 28, 2026, 11:15 AM IST

Guru Purnima 2026 Rashifal: गुरु पूर्णिमा पर इस बार कईं शुभ योग बन रहे हैं जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। इन शुभ योगों का असर सभी राशियों पर होगा।

PREV
16
गुरु पूर्णिमा पर किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत?

Guru Purnima Rajyog 2026: इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई, बुधवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार का गुरु पूर्णिमा पर्व बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस दिन शश और हंस नाम के दुर्लभ राजयोग बन रहे हैं। इनके अलावा प्रीति, आयुष्मान और छत्र योग भी इस दिन रहेंगे। इन योगों का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर होगा लेकिन सबसे ज्यादा फायदा 5 राशियों को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

26
वृषभ वालों को होगा धन लाभ

गुरु पूर्णिमा पर बनने वाले शुभ योगों के प्रभाव से इस राशि के लोगों को धन लाभ होने की संभावना बन रही है। नौकरी और बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार भरपूर लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

36
सिंह वालों को मिलेगा सम्मान

इस राशि के लोगों के लिए यह समय सम्मान दिलाने वाला रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा या नए प्रोजेक्ट से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Guru Purnima 2026: कौन-सा मंत्र बोलकर करें गुरु की पूजा, कैसे करें आरती? जानें पूरी विधि और मुहूर्त

46
कन्या वालों के बढ़ेंगे इनकम सोर्स

इस राशि वालों के लिए इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। बिजनेस में विस्तार की योजना सफल होगी। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तथा परिवार में कोई शुभ कार्य जैसे सगाई, गृह प्रवेश आदि हो सकता है।


ये भी पढ़ें-
Guru Purnima Bhajan: ‘गुरु मेरी पूजा-गुरु गोबिंद’, ऐसे ही भजन सुन करें दिन की शुरूआत, मिलेंगे शुभ फल

56
धनु वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

इस राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं जो हंस राजयोग बना रहे हैं। जिसके चलते इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

66
मीन वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति ही हैं, इसलिए इन लोगों को हर छोटे-बड़े काम में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने से पूरे परिवार में खुशी का मौहाल रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories