29 November 2026 Horoscope: 29 नवंबर, रविवार को षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय हैं जो देवताओं के सेनापति हैं। इसलिए रविवार को भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
29 नवंबर 2026 का राशिफल: अगहन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रविवार को पूरे दिन रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन ब्रह्म, इंद्र, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति में इस दिन कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। इन शुभ-अशुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार...
213
मेष राशिफल 29 नवंबर 2026
आज मानसिक तनाव या सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। वर्क प्लेस पर किसी भी दबाव में आकर जल्दबाजी में फैसला न लें। घर-परिवार से जुड़े मामलों और प्रॉपर्टी के कागजों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही आगे बढ़ें। दूसरों की बातों पर बिना सोचे यकीन न करें।
313
वृषभ राशिफल 29 नवंबर 2026
गले की परेशानी और मानसिक थकान से बचने के लिए अपनी दिनचर्या नियमित रखें। लेखन, बातचीत और तालमेल से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। भाई-बहनों और दोस्तों से साफ बातचीत करें तथा व्यापारिक लेनदेन की शर्तें लिखित में रखें। पैसों से जुड़े मामले सफल रहेंगे।
413
मिथुन राशिफल 29 नवंबर 2026
खानपान में लापरवाही से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। पैसों का हिसाब साफ रखें और फालतू खर्च से बचें। परिवार में शक या कड़वी बातों से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक और सामाजिक मामलों में संयम बरतें। सोचे हुए जरूरी काम बिगड़ सकते हैं।
आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव और थकान महसूस हो सकती है। कामकाज में सोच-समझकर फैसले लें और अपनी योजनाएं हर किसी से साझा न करें। दूसरों की उम्मीदों का जरूरत से ज्यादा बोझ न लें और अपनी जिम्मेदारियों की सीमा तय रखें। सेहत का ध्यान रखें।
नींद की कमी, आंखों में थकान या मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। आज रिसर्च, योजना बनाने और पर्दे के पीछे रहकर काम करने के लिए समय अच्छा है। बिजनेस में फालतू खर्च और जोखिम भरे निवेश से बचें। माता-पिता के संबंधों में सुधार आने का संकेत हैं।
713
कन्या राशिफल 29 नवंबर 2026
काम के बीच आराम जरूर करें, वरना मानसिक थकान बढ़ सकती है। दोस्तों और सहयोगियों के साथ पुरानी बातों को लेकर विवाद न करें। बिजनेस और पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें तथा हर समझौता लिखित में करने की कोशिश करें। धन लाभ के योग बन सकते हैं।
813
तुला राशिफल 29 नवंबर 2026
काम के दबाव के कारण ब्लड प्रेशर या कंधे-कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। फैसले लेते समय नियमों और तथ्यों को ध्यान में रखें। जल्दबाजी में कोई अनुबंध न करें और व्यस्तता के बीच परिवार को भी समय दें। संतान से जुड़ी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें।
913
वृश्चिक राशिफल 29 नवंबर 2026
लगातार यात्रा और मौसम में बदलाव से थकान हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं। पढ़ाई, रिसर्च और भविष्य की योजनाओं में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। करीबियों से बहस करने के बजाय उनकी बात सुनें और काम धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है।
1013
धनु राशिफल 29 नवंबर 2026
आज पेट संबंधी परेशानी या थकान हो सकती है, इसलिए खानपान और आराम का ध्यान रखें। पैसों के लेनदेन और उधारी से जुड़े मामलों में पूरी जांच-पड़ताल करें। रिश्तों में पारदर्शिता रखें और निजी बातों को सार्वजनिक करने से बचें। नौकरी में परेशानी का अनुभव होगा।
1113
मकर राशिफल 29 नवंबर 2026
जोड़ों के दर्द या मानसिक दबाव को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर से बातचीत करते समय धैर्य रखें। किसी भी समझौते या साझेदारी से पहले दूसरे पक्ष की क्षमता और इरादों को अच्छी तरह समझ लें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे।
1213
कुंभ राशिफल 29 नवंबर 2026
दिनचर्या बिगड़ने से नींद और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। रोजमर्रा के कामों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें और छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बिजनेस में खर्चों पर नियंत्रण रखें और नए प्रयोग फिलहाल सीमित रखें। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
1313
मीन राशिफल 29 नवंबर 2026
आज भावनात्मक तनाव और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें। परिवार के लोगों से खुलकर और व्यावहारिक तरीके से बातचीत करें। बिजनेस में बड़े जोखिम और सट्टे से बचें तथा भावनाओं में आकर कोई वादा न करें। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.