Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: 3 राशियों को जॉब मिलेगी अपॉर्चुनिटी, नया बिजनेस शुरू करने के भी योग

Published : Sep 29, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 29 सितंबर, मंगलवार को दोपहर बाद चतुर्थी तिथि होने से इस दिन विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को चतुर्थी का संयोग होने से ये अंगारक चतुर्थी कहलाएगी।

PREV
113
29 सितंबर 2026 का राशिफल

29 September 2026 Ka Rashifal: 29 सितंबर, मंगलवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन तृतीया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। हर्षण, वज्र, अमृत, मूसल, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग दिन भर बने रहेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

पुराने निवेश से आज फायदा होगा। युवा लोग प्रेम संबंधों को लेकर घर वालों से बात कर सकते हैं। काम को लेकर आपका फोकस अच्छा रहेगा और मेहनत का लाभ मिलेगा। बिजनेस में कमाई के नए मौके मिल सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी पर पैसे खर्च होंगे।

313
वृषभ राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज गलत कामों की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। किसी को पैसा उधार देते या लेते समय सावधानी बरतें। वर्क प्लेस पर काम करने का मन कम लगेगा। तुरंत फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। बिना पूछे किसी को सलाह देना भारी पड़ सकता है।

413
मिथुन राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शेयर बाजार से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ में प्यार और समझ बढ़ेगी। लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।


ये भी पढ़ें-
Shukra Uday 2026: शुक्र उदय होने से 4 राशियों के अच्छे दिन, मिलेंगे तरक्की के मौके-अचानक धन लाभ के योग


513
कर्क राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

रिश्तों में प्यार और अपनापन बना रहेगा। बिजनेस में कोई नया प्रयोग करने का विचार आ सकता है। कुछ काम उम्मीद से धीमे पूरे होंगे। पड़ोसियों के साथ चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है।

ये भी पढ़ें-
Guru Gochar 2026: 8 अक्टूबर से 4 राशियों के अच्छे दिन, करियर-नौकरी में तरक्की, लव लाइफ रहेगी खुशहाल

613
सिंह राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

ऑफिस में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। पुराने मतभेद बातचीत से दूर होंगे। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती है। धार्मिक कामों में मन कम लगेगा। रिसर्च से जुड़े कामों में उपलब्धि मिलेगी।

713
कन्या राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

काम का दबाव ज्यादा होने से थकावट महसूस होगी। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। मां की तबीयत पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी। बिजनेस में बड़ा पैसा लगाने से पहले हर पहलू की जांच कर लें। आर्थिक स्थिति को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें।

813
तुला राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

लव मैरिज को लेकर परेशानी सामने आएगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। खानपान में लापरवाही से बचें। पार्टनर के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू करने की योजना बन सकती है। ज्यादातर काम आपके मुताबिक पूरे होंगे।

913
वृश्चिक राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। किसी से बेवजह जलन या मनमुटाव न रखें। कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है। वर्क प्लेस पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम निपटाएंगे। सहकर्मियों से नई बातें सीखने का मौका मिलेगा।

1013
धनु राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज अपने प्रेमी या प्रेमिका के सामने दिल की बात रखने के लिए समय अच्छा है। अपनी क्षमता पर भरोसा बनाए रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में कमाई के अवसर मिलेंगे। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें।

1113
मकर राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

स्टूडेंट्स पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। करीबी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करना नुकसान पहुंचा सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। बेवजह के खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। सरकारी कामों में अड़चन आने की संभावना है।

1213
कुंभ राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आपकी बातचीत करने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। करियर में बदलाव को लेकर कोई बड़ा प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

1313
मीन राशिफल 29 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

खर्चों पर कंट्रोल रखें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। संतान के व्यवहार से मन थोड़ा दुखी होगा। साहित्य और किताबों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताने का मन करेगा। बाहर का खाना खाने से पेट खराब हो सकता है। किसी से भी उधार लेने से बचें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories