Shukra Uday 2026: शुक्र उदय होने से 4 राशियों के अच्छे दिन, मिलेंगे तरक्की के मौके-अचानक धन लाभ के योग

Published : Sep 28, 2026, 01:36 PM IST

Venus Rise 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, प्रेम, सुख-सुविधाओं, सुंदरता और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र जब भी उदय या अस्त होता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर डालता है।

PREV
15
किन 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे शु्क्र?

Shukra Uday 2026 Rashifal: ज्योतिष विद्वानों के अनुसार शुक्र ग्रह पिछले कईं दिनों से अस्त स्थिति में थे। 28 सितंबर को ये तुला राशि में उदय हो चुके हैं। शुक्र के उदय होने पर कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। शुक्र के उदय होने से इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मेष वालों का चमकेगा करियर

इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का उदय करियर में आगे बढ़ने के नए मौके ला सकता है। नौकरी करने वालों की मेहनत पर फल मिलेगा। बिजनेस करने वालों को किसी नए प्रोजेक्ट या पार्टनरशिप से फायदा मिल सकता है। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। परिवार में खुशहाली रहेगी।

35
मिथुन वाले को मिलेगी जॉब अपॉर्चुनिटी

इस राशि वालों के जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें और बेहतर अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को नई डील या पार्टनरशिप से लाभ मिलने के योग हैं। इनकम बढ़ाने के लिए नए विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशनी है तो वह भी दूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Guru Gochar 2026: 8 अक्टूबर से 4 राशियों के अच्छे दिन, करियर-नौकरी में तरक्की, लव लाइफ रहेगी खुशहाल

45
सिंह वालों को हो सकता है प्रमोशन

इस राशि के लोगों को आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कला, मीडिया, डिजाइन और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर मिल सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। अगर कहीं पैसा इन्वेस्टमेंट किया है तो उसमें भी लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई भूमिका या प्रमोशन मिलने की संभावना है।


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope September 2026: 5 राशियों को इन्वेस्टमेंट से लाभ, 3 की बढ़ेगी टेंशन, साप्ताहिक राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल

55
तुला वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का उदय बहुत खास माना जा रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। प्रमोशन या बेहतर पद पाने की कोशिशों को गति मिल सकती है। नई प्रॉपर्टी जैसे मकान या दुकान खरीदने के योग भी बन सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories