Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: सावन का पहला सोमवार 4 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी गुड न्यूज-बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Published : Aug 03, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 3 अगस्त 2026 को श्रावण मास का पहला सोमवार रहेगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर होगा।

PREV
113
3 अगस्त 2026 का राशिफल

3 August 2026 Ka Rashifal: 3 अगस्त 2026 सोमवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन मौना पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। ये श्रावण मास का पहला सोमवार रहेगा, इसलिए इसका विशेष महत्व है। सोमवार को गद, मातंग, सुकर्मा और धृति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

बेवजह की यात्राओं से बचना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी भी मुद्दे पर बहस करने से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी-जुकाम या कफ की समस्या परेशान कर सकती है। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

313
वृषभ राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और उसका फायदा भी मिलेगा। साझेदारी वाले कारोबार में लाभ के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2-9 August 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, जानें करियर-पैसा और लव लाइफ पर असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

413
मिथुन राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप उन पर भारी पड़ेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर के लिए नई वस्तुएं खरीदने का विचार बनेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और सम्मान मजबूत होगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और नए कामों में मन लगेगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: क्या अगस्त में होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा? जानें डेट-टाइम और सूतक की अपडेट

513
कर्क राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी काफी प्रभावित रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। शेयर बाजार में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

613
सिंह राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज खानपान को लेकर लापरवाही न करें। पेट से जुड़ी समस्या, गैस या अपच परेशान कर सकती है। धन के मामलों में सावधानी रखें और किसी को उधार देने या लेने से बचें। छोटी बातों में उलझने के बजाय महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा।

713
कन्या राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आपकी जीवनशैली और दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकांश काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। व्यापार में हो रही प्रगति से संतोष महसूस करेंगे। मनोरंजन और शौक पर खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से राहत मिलेगी।

813
तुला राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

सहकर्मियों की मदद से आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन अपनी जिम्मेदारियां खुद निभाने की कोशिश करें। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। करियर को लेकर युवा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नई योजनाओं या प्रोजेक्ट्स में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़ी नई संभावनाएं मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव कम होगा। नई स्किल सीखने की इच्छा जाग सकती है।

1013
धनु राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज किसी भी गलत या अनैतिक काम से दूरी बनाकर रखें। मन में किसी बात को लेकर दबाव महसूस हो सकता है। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। वैवाहिक जीवन में स्वार्थ की भावना से बचें। करियर में कुछ नया करने का विचार सफल हो सकता है।

1113
मकर राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

व्यापार में आय बढ़ने के संकेत हैं। परिवार के सदस्य आपके व्यवहार और निर्णयों से खुश रहेंगे। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आप सक्रिय रहेंगे। अनुशासित दिनचर्या और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने का विचार भी बन सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

पुराने दोस्तों से बातचीत या मुलाकात हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। संतान की उपलब्धियां आपको खुशी देंगी, लेकिन उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। आत्मविश्लेषण का मौका मिलेगा। कुछ जरूरी काम टल सकते हैं।

1313
मीन राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज आपकी आमदनी खर्चों की तुलना में बेहतर रहेगी। रुके हुए कामों को दोबारा शुरू करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories