Weekly Horoscope 2-9 August 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, जानें करियर-पैसा और लव लाइफ पर असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Published : Aug 02, 2026, 09:52 AM IST

Weekly Horoscope 2 To 9 August 2026: इस सप्ताह बुध ग्रह के अलावा सिर्फ चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। ग्रहों की स्थिति के चलते कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे जिनका असर सभी राशियों पर होगा।

PREV
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 2 Se 9 August 2026: अगस्त के पहले सप्ताह में 5 तारीख को बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इसके अलावा सिर्फ चंद्रमा इस सप्ताह में राशि बदलेगा। शनि पूरे समय मीन राशि में वक्री रहेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

213
मेष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह करियर और बिजनेस के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और प्रमोशन को लेकर चर्चा हो सकती है। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिल सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य में कुछ उलझनें परेशान कर सकती हैं। सरकारी कामों में देरी हो सकती है और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कारोबार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी शुभ रहने वाली है। नौकरी में मन लगेगा और आपके काम की तारीफ होगी। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें और फिजूलखर्ची से बचें। मौसम बदलने के कारण खांसी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। बुधवार को थोड़ा संभलकर रहें।


ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 5 राशियों का मंगल करेगा मालामाल, प्रॉपर्टी से होगा लाभ-मिलेगी मनचाही जॉब

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह परिवार और करियर दोनों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और संतान से खुशी मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं और विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जरूरी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। सप्ताह के अंत में कोई महंगी खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि पुराने कर्ज को लेकर चिंता बनी रह सकती है। बोलचाल में संयम रखें, क्योंकि आपकी कोई बात करीबी व्यक्ति को बुरी लग सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।

ये भी पढ़ें-
August 2026 Grah Gochar: 5 दिन में 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशि वाले रहें अलर्ट, पैसा-परिवार और नौकरी पर संकट

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। आर्थिक मामलों, खासकर फाइनेंस और निवेश से जुड़े कामों में लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी आपकी परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा। सप्ताह का अंतिम हिस्सा विशेष रूप से शुभ रहेगा। हालांकि शुरुआत में मन थोड़ा परेशान रह सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल

नवविवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने या समय बिताने का अवसर मिल सकता है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी और व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आयात-निर्यात और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। काम की गुणवत्ता बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे। रविवार और शनिवार आपके लिए खास तौर पर शुभ रहेंगे। हालांकि खर्चों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। गर्दन और पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह नई तकनीक, करियर और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका फायदा आगे चलकर दिखाई देगा। जीवनसाथी और दोस्तों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। हालांकि लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह कामकाज और करियर के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और लोग आपके व्यवहार से प्रभावित रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सहयोगियों का साथ मिलेगा और अधूरे काम पूरे करने में सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग सबसे ज्यादा लाभदायक रहेगा। हालांकि शुरुआत में बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह छात्रों और युवाओं के लिए खास रहने वाला है। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश से लाभ के संकेत हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पुरानी योजनाएं सफल हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। मंगलवार और शनिवार आपके लिए सबसे शुभ दिन रहेंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। नींद की कमी और मौसम से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगी। रुके हुए सरकारी काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय में बदलाव करने का विचार सफल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। उच्च शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रशासन, मीडिया और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को नई दिशा या करियर विकल्प मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में अटकी हुई चीजें आगे बढ़ेंगी और धन लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में माता-पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी या पद मिलने के संकेत हैं।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपने लिए बने अच्छे अवसरों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। नई स्किल्स सीखने और खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ा अनुबंध मिलने के योग हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। इंटरव्यू या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। रविवार और बुधवार शुभ दिन रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह धीरे-धीरे आपके पक्ष में होता नजर आएगा। नया वाहन खरीदने या किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रविवार और बुधवार को संभलकर काम करना बेहतर रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories