Budh Gochar 2026: 5 राशियों के लिए गुड न्यूज, इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा-अटके पैसे भी मिलेंगे

Published : Aug 02, 2026, 01:35 PM IST

Budh Gochar August 2026: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें बुध भी एक है। ये ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। इसके राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होता है।

PREV
16
अगस्त 2026 में बुध कब बदलेगा राशि?

Budh Rashifal August 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, शिक्षा, बिजनेस, संचार, तर्क शक्ति और करियर का कारक माना जाता है। जब भी बुध ग्रह राशि बदलता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है। 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। बुध के गोचर का सबसे ज्यादा फायदा 5 राशि वालों को होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी है ये 5 राशियां…

26
वृषभ वालों को मिलेगी गुड न्यूज

बुध का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन्हें कोई गुड न्यूज मिल सकती है। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े मामले में सुधार होगा। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे।

36
कर्क वालों को होगा धन लाभ

इसी राशि में बुध का प्रवेश होगा, जिससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। नौकरी और बिजनेस दोनों में उन्नति के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: क्या अगस्त में होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा? जानें डेट-टाइम और सूतक की अपडेट

46
सिंह वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। पहले किए निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। विदेश या दूर स्थानों से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं।


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2-9 August 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, जानें करियर-पैसा और लव लाइफ पर असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

56
तुला वालों की होगी तारीफ

इस राशि वालों के करियर में पॉजिटिव चेंज देखने को मिल सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

66
मीन वालों को मिलेगी राहत

इस राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर कई मामलों में राहत देने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। क्रिएटिव कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिलने के योग बनेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories