30 August 2026 Ka Rashifal: 30 अगस्त, रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन कजरी तीज का रतजगा किया जाएगा। इस दिन शूल, गण्ड, सुस्थिर, वर्धमान और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन चद्रमा मीन राशि में रहेगा। इस राशि में शनि पहले से स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
213
मेष राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
कार्यक्षेत्र में आपको काफी परेशानियाँ झेलनी पड़ेंगी। लोग आपसे इस समय कुछ अधिक ही अपेक्षायें रख रहे हैं। इसका दबाव आपको झेलना पड़ेगा। एक साथ अनेक काम हाथ में न लें। परिवार के लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।
313
वृषभ राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
व्यापार को लेकर की गयी यात्रा सफल सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। फिल्म उद्योग से जुड़े लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। आज घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
जिस कार्य के प्रति मन में आत्मविश्वास न हो, उसे तुरन्त न करें। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना हितकर होगा। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिलने की सम्भावना बन रही है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।
पति-पत्नी आपसी झगड़ा सुलझा सकते हैं। परिस्थितियों के लगातार अनुकूल होने से आप अत्यन्त उत्साहित रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार एवं बच्चों को समय अवश्य देंगे। पेटदर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न करें।
613
सिंह राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
नया कार्य आरम्भ करने में जल्दबाजी न करें। यदि किसी काम में मन न लग रहा हो तो आज अधिक प्रयास न करें। गुप्त रहस्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। गरिष्ठ भोजन का सेवन पेट दर्द का कारण बन सकता है। कुछ लोग आपके कार्यों में हस्तक्षेप कर सकते हैं।
713
कन्या राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। नकदी की समस्या हल हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी।
813
तुला राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आपकी दिनचर्या अत्यन्त अनुशासित रहेगी। किसी मित्र की ओर से दावत का आमन्त्रण मिल सकता है। बातचीत के दौरान किसी की बुराई या चुगली न करें। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे।
913
वृश्चिक राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
कारोबार में आय की निरन्तरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। मन शान्त रखने के लिये संगीत का आनन्द उठा सकते हैं। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में कुछ खटपट जैसी सम्भावना बन सकती है। दूसरों की राय को भी महत्त्व दें।
1013
धनु राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
अचल सम्पत्ति के विवादों से उभरने की सम्भावना बन रही है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपनी समस्याओं को स्वयं हल करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। बुरी संगत से दूर रहें वरना प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुँच सकता है। घर पर अचानक मेहमान आयेंगे।
1113
मकर राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
कारोबार में बेहतरीन लाभ मिलने की सम्भावना है। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहयोगी आपसे अत्यधिक प्रभावित रहेंगे। स्वास्थ्य पहले की तुलना में अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपका अत्यधिक ध्यान रखेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें।
1213
कुंभ राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
ससुराल पक्ष में कुछ तनाव होने की सम्भावना है। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी अत्यन्त गम्भीर रहेंगे। आपको कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिये। जीवनसाथी और परिजनों की थोड़ी चिन्ता रहेगी। मौसम में परिवर्तन के कारण मुँह का स्वाद कुछ कड़वा सा हो सकता है।
1313
मीन राशिफल 30 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज नौकरी में काम ज्यादा रहेगा। रुके हुये कार्य पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यदि आपने छुट्टी के लिये आवेदन किया है तो वो मान्य हो सकता है। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार में आपको अपेक्षानुसार धन लाभ होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.