Aaj Ka Rashifal: रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का संयोग, 5 राशियां सावधान! पढ़ें 28 अगस्त 2026 का राशिफल

Published : Aug 28, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, सौम्य, ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा।

PREV
113
28 अगस्त 2026 का राशिफल

28 August 2026 Ka Rashifal: 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस दिन चंद्रमा और राहु के कुंभ राशि में होने से चंद्र ग्रहण होगा लेकिन ये भारत में नहीं दिखाई देगा जिससे इसका कोई भी प्रभाव जैसे सूतक आदि यहां नहीं माना जाएगा लेकिन इसका प्रभाव राशियों पर जरूर देखने को मिलेगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

213
मेष राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दोस्तों की मदद करने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप को लेकर मन में चल रही उलझन कम होगी और स्थिति साफ नजर आने लगेगी। हालांकि, भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे।

313
वृषभ राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। बड़े सौदों और जरूरी डील के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर आपकी जिम्मेदारियां और अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: राशि अनुसार बांधें भाई को राखी, दूर होगा दुर्भाग्य-जीवन में आएगी सुख-समृद्धि!

413
मिथुन राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस पार्टनर के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। धार्मिक कामों में मन लगेगा।कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम करेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं, नहीं तो परेशानी होगी।

ये भी पढ़ें-
28 August 2026 Grahan Time in India: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण? जानें सूतक का समय

513
कर्क राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

करियर को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। पैसों के लेन-देन में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अपनी कमाई और खर्च के बीच सही तालमेल बनाए रखें। कानूनी मामलों में छोटी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। दूसरों के बारे में गलत बातें न फैलाएं।

613
सिंह राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज परिवार के साथ समय बीतेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। कमोडिटी खरीदने-बेचने से आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। नए कपड़े और गैजेट्स खरीदने पर पैसा खर्च कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

713
कन्या राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अपनी गलतियों और कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करें। समझदार और अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपको काफी फायदा होगा।

813
तुला राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

बदलते मौसम का असर सेहत पर होगा। इंटरनेट पर कोई नई और जरूरी जानकारी मिल सकती है। कमीशन से जुड़े काम करने वालों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में अपनी निजी बातों को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।

913
वृश्चिक राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

बिजनेस से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। मनपसंद काम मिलने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत सामान्य से कमजोर रह सकती है।

1013
धनु राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। नए बिजनेस के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। वर्क प्लेस में बदलाव करने का विचार मन में आएगा। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कमाई बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं।

1113
मकर राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहस या मतभेद हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा व्यवहार रखें और बेवजह किसी से उलझने से बचें। विदेश यात्रा या विदेश जाने से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ अपने व्यवहार को खराब न होने दें।

1213
कुंभ राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

निजी रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

1313
मीन राशिफल 28 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। किसी व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। दोस्तों की कोई बात आपको दुखी या अपमानित कर सकती है। शराब और किसी भी तरह के नशे से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories