Rashi Anusar Rakhi Upay: रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। ये राखी अगर राशि अनुसार हो तो भाई-बहन दोनों के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
Rakhi According to Rashi: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने वाला माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस बार रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, राशि अनुसार भाई को राखी बांधने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए राशि अनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधें…
मेष और वृश्चिक राशि वाले भाई को किस रंग की राखी बांधें?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगलदेव हैं। मंगल को लाल ग्रह भी कहा जाता है इसलिए इसलिए इन दोनों राशियों के भाई के लिए लाल रंग की राखी शुभ मानी जाती है। बहन अपने भाई को लाल धागे या लाल रंग की राखी बांध सकती हैं। यह रंग ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है।
वृषभ और तुला राशि वाले भाई को किस रंग की राखी बांधें?
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्रदेव यानी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र को चमकीला ग्रह भी कहते हैं इसलिए इन राशि वाले भाइयों के लिए चमकीले रंग की राखी बहुत शुभ मानी जाती है, चमकीला रंग यानी सिल्वर और गोल्डन। ये रंग जीवन में सुख-समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: कैसे बांधें भाई को राखी, थाली में क्या रखें? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त
मिथुन और कन्या राशि वाले भाई को किस रंग की राखी बांधें?
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध ग्रह हैं। इन दोनों राशियों के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। इसलिए भाई की कलाई पर हरे धागे वाली राखी बांधना चाहिए। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। हरा रंग बुद्धि, तरक्की और सकारात्मक सोच से जोड़ा जाता है।
ये भी पढ़ें-
28 August 2026 Grahan Time in India: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण? जानें सूतक का समय
धनु और मीन राशि वाले भाई को किस रंग की राखी बांधें?
इन दोनों राशियों के स्वामी गुरु ग्रह जो देवताओं के गुरु हैं। इन राशि वाले भाइयों के लिए पीले रंग की राखी शुभ मानी जाती है। पीला रंग ज्ञान, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पीले रंग की राखी बांधने से इनके जीवन में स्थिरता आती है।
मकर और कुंभ राशि वाले भाई को किस रंग की राखी बांधें?
इन दोनों राशियों के स्वामी शनि ग्रह हैं। इन राशि वाले भाइयों के लिए नीले रंग की राखी शुभ मानी जाती है। नीला रंग धैर्य, स्थिरता और गंभीरता से जुड़ा माना जाता है। इस रंग की राखी बांधने से इनके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
कर्क राशि वाले भाई को किस रंग की राखी बांधें?
इस राशि के स्वमी चंद्र देव हैं जो मन के कारक हैं। इस राशि के भाई के लिए आसमानी रंग की राखी शुभ मानी जाती है। बहन आसमानी धागे या इसी रंग की डिजाइन वाली राखी अपने भाई के लिए चुन सकती हैं। इससे इन्हें मानसिक शांति का अनुभव होगा।
सिंह राशि वाले भाई को किस रंग की राखी बांधें?
इस राशि का स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं। अगर आपके भाई की राशि सिंह है तो उनके लिए केसरिया रंग की राखी शुभ रहेगी। यह रंग आत्मविश्वास, सम्मान और ऊर्जा का प्रतीक है जो जीवन में खुशहाली लाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
