Shukra Gochar 2026: 1 सितंबर से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, नौकरी-करियर में फायदा, जमकर होगी धन वर्षा

Published : Aug 29, 2026, 10:59 AM IST

Shukra Gochar September 2026: शुक्र ग्रह जब भी राशि बदलता है तो इसका असर सभी राशि के लोगों पर होता है। सितंबर के पहले ही दिन ये ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है जिससे 5 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

PREV
15
सितंबर 2026 में शुक्र कब बदलेगा राशि?

Shukra Gochar Rashifal September 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, प्रेम, धन, सुंदरता और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। 1 सितंबर 2026 को शुक्र ग्रह कन्या से निकलकर अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। खासतौर पर 4 राशियों के लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मेष वालों को मिलेगी गुड न्यूज

शुक्र के राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इन्हें कोई गुड न्यूज मिल सकती है। वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत की तारीफ होगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा मिलने के योग हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

35
मिथुन वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन धन लाभ देने वाला रहेगा। करियर में भी उन्नति होगी। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। लंबे समय से अटका पैसा मिल सकता है। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।


ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई-मिलेगी नौकरी और सक्सेस

45
सिंह वालों को दूर होगी परेशानी

शुक्र का तुला राशि में प्रवेश सिंह राशि के लोगों के लिए भी शुभ रहेगा। आपकी इनकम बढ़ सकती है और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी और सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। घूमने-फिरने या किसी खास जगह जाने का प्लान भी बन सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी।

ये भी पढ़ें-
September 2026 Calendar: कब है जन्माष्टमी, हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट

55
तुला वालों की चमकेगी किस्मत

शुक्र का गोचर इसी राशि में ही होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को इसका खास फायदा मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में प्यार और समझ बढ़ेगी। नई चीजें खरीदने या सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मौका मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories