
5 October 2026 Ka Rashifal: 5 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस दिन दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से शिव, सिद्ध, प्रजापति, सौम्य, सर्वार्थसिद्धि और रवि पुष्य नाम के 6 शुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
आपके जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। वर्क प्लेस पर नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: इस सप्ताह बनेंगे गजकेसरी और ग्रहण योग, वीकली राशिफल से जानें कैसे बीतेंगे आने वाले 7 दिन?
आज आप परिवार के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। क्रिएटिव कामों में आपका मन लगेगा। हालांकि, ज्यादा मेहनत वाले काम आज टालना बेहतर रहेगा। हायर स्टडी कर रहे स्टूडेंट्स का पढ़ाई से मन हट सकता है।
ये भी पढ़ें-
Gajakesari Yog 2026: गजकेसरी योग चमकाएगा किस्मत, 4 राशियों को नौकरी-धन लाभ, प्रॉपर्टी खरीदने के योग
आज आपके अंदर गजब की पॉजिटिव एनर्जी रहेगी। करियर से जुड़े मामलों पर ज्यादा फोकस करेंगे। नए विचारों को अपनाने में हिचकिचाएं नहीं, इससे नई चीजें सीखने को मिलेंगी। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। युवाओं को नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी कॉल मिल सकती है।
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। ज्यादा लालच करने से नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बेवजह की बातों में उलझने से बचें। नौकरी को लेकर संतुष्टि महसूस करेंगे।
बिजनेस में कुछ नया करने के लिए दिन अच्छा है। शादी के इच्छुक लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। किसी विवाद को बातचीत और आपसी समझ से सुलझाने में सफलता मिलेगी। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। पूरे दिन उत्साह और खुशी का अनुभव करेंगे।
आज आप अपने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ रिस्क लेने का विचार बना सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी में लिया गया फैसला आगे परेशानी दे सकता है। बिजनेस पार्टनर्स और संपर्कों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
आज आप जरूरी काम की शुरुआत कर सकते हैं। हायर एजुकेशन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। किसी दोस्त के साथ आपका रिश्ता प्रेम में बदल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को अपने काम के लिए अच्छी पहचान मिल सकती है।
अगर किसी काम में रुकावट आ रही है तो परेशान होने के बजाय अपनी तैयारी और काम की क्वालिटी बेहतर करें। अपनी परेशानियां जीवनसाथी से शेयर करने पर मन हल्का होगा। इंटरनेट पर आज काफी समय बीत सकता है। युवा अपने करियर को तनाव में रहेंगे।
पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। विदेश जाने से जुड़ी कोई अड़चन दूर हो सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसलों में दूसरों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय खुद निर्णय लें। पुराने दोस्तों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए समय निकालेंगे।
नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दिमाग में कई नए और क्रिएटिव आइडियाज आएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा और काम का प्रेशर भी कम हो सकता है। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में ज्यादा समय दे सकते हैं।
बच्चों की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और वे अपने भविष्य को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में रहने वाले लोग शादी को लेकर गंभीरता से सोचेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है।
ऑफिस में कुछ सहकर्मियों के गलत व्यवहार से सतर्क रहें। घर का माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन आपके किसी व्यवहार से परिवार के कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। बच्चों की हेल्थ पर खास ध्यान दें। बाहर का तला-भुना या अनहेल्दी खाना खाने से बचना बेहतर रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।