
4 October 2026 Ka Rashifal: 4 अक्टूबर, रविवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में जाएगा। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से ही स्थित हैं। गुरु और चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। इसे बहुत ही शुभ योग माना गया है। इस राजयोग का असर सभी राशियों पर होगा। जानें जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
वर्क प्लेस पर सीनियर्स आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और प्रमोशन को लेकर विचार कर सकते हैं। बिजनेस में आपकी स्किल और काम करने का तरीका आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगा। सरकारी जॉब करने वालों के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Gajakesari Yog 2026: गजकेसरी योग चमकाएगा किस्मत, 4 राशियों को नौकरी-धन लाभ, प्रॉपर्टी खरीदने के योग
आज कई काम एक साथ होने के कारण आपका शेड्यूल बिजी रहेगा। मौसम बदलने से एलर्जी या हल्की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज लेने से बचें। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छे रिलेशन बनाए रखने के लिए बातचीत में पॉजिटिव रहें।
ये भी पढ़ें-
Trigrahi Yog 2026: सूर्य, बुध-शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही योग, 4 राशियों पर होगी धन वर्षा! मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद
विदेश में जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी न्यूज मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बॉन्डिंग मजबूत होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की एडवाइज आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट मिलेगा। काम ज्यादा होने से थकान रहेगी, इसलिए बीच-बीच में आराम जरूर करते रहें। विदेश में काम कर रहे लोगों की इनकम बढ़ने के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ रिलेशन और बेहतर होंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। किसी नई इन्वेस्टमेंट प्लानिंग पर विचार कर सकते हैं, लेकिन पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें।
रुकी हुई पेमेंट आज वापस मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने को लेकर युवाओं में काफी एक्साइटमेंट रहेगा। किसी भी फैसले में अपने इंट्यूशन और समझ पर भरोसा रखें। बातचीत के दौरान शब्दों पर कंट्रोल रखें। घर के बड़े लोगों की एडवाइज आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
आपकी मेहनत की लोग तारीफ करेंगे। माता-पिता का सपोर्ट और मोटिवेशन आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। किसी पुराने विवाद को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो सकती है, इसलिए बात को ज्यादा बढ़ाने से बचें। लगातार मेहनत करते रहने से वर्क प्लेस पर अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
आज काम उम्मीद से ज्यादा रहेगा। गलत एडवाइज देने वाले लोगों से सावधान रहें और अपनी पर्सनल बातें हर किसी के साथ शेयर न करें। पॉलिटिकल मुद्दों पर बहस करने से दूरी रखना बेहतर होगा। जोड़ों में दर्द या अकड़न महसूस होगी इसलिए डाइट और डेली रूटीन पर ध्यान दें।
पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा और उन्हें मेहनत का फायदा मिलेगा। किसी शुभ काम में पैसा खर्च हो सकता है। समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी और वर्क प्लेस पर लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
आज भाग्य आपका साथ देगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। घर के लोगों और लाइफ पार्टनर की एडवाइज किसी जरूरी फैसले में काम आ सकती है। किसी धार्मिक जगह की ट्रिप का प्लान बन सकता है।
वर्क प्लेस पर आपके काम की सराहना होगी। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ घूमने या एंजॉय करने का मौका मिलेगा और यात्रा भी सुखद रह सकती है। रिलिजन और स्प्रिचुअल एक्टिविटीज में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा।
अनुभवी व्यक्ति की एडवाइज आपके काम आएगी। अपने टारगेट पूरे करने के लिए आपको सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखने की कोशिश करें। घर के कामों में मन थोड़ा कम लगेगा और बोरियत महसूस होगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।