
2 October 2026 Ka Rashifal: 2 अक्टूबर, शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से मानस, पद्म, व्यातीपात और वरियान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। रिसर्च और शोध से जुड़े कामों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। कारोबार में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। हालांकि, किसी भी तरह का दिखावा न करें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
आपका आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा। सुबह की शुरुआत अच्छे मूड और सकारात्मक सोच के साथ होगी। जॉब में अपने टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन को भी पर्याप्त समय दें, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
ये भी पढ़ें-
Shukra Vakri 2026: शुक्र चलेगा टेढ़ी चाल, 4 राशियों का बिगड़ेगा बजट, नौकरी में डिमोशन-लव लाइफ होगी डिस्टर्ब
जॉब करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है। परिवार में छोटी बात पर विवाद होने की आशंका है। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। खानपान के साथ दवाइयों का भी ध्यान रखें। विवादों से बचकर रहें।
ये भी पढ़ें-
Ketu Nakshatra Gochar 2026: 3 राशियां सावधान! केतु के नक्षत्र बदलने से शुरू होंगे बुरे दिन-पैसा, पद, प्रमोशन सब जाएगा
अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। वर्क प्लेस पर व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन इसके चलते आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। किसी पसंदीदा व्यक्ति को प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। विवाह योग्य संतान के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।
परिवार में तालमेल बढ़ेगा। काम को लेकर आपके मन में नए आइडिया आएंगे। संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, वरना मनचाहा रिजल्ट मिलने में परेशानी हो सकती है। आज परिस्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में रह सकती हैं।
आपके उदार और अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी एक्टिविटी बढ़ सकती है। छात्रों को अपने टीचर्स और सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संपर्क मजबूत होंगे। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
करियर में कुछ रुकावटें सामने आ सकती हैं, इसलिए महत्वपूर्ण काम की शुरुआत आज न करें। अचानक खर्च बढ़ने से आपका बजट प्रभावित हो सकता है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। घर की निजी बातें बाहर के लोगों से शेयर करने से बचें।
परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी रिश्तेदार की मैरिज को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।
सुबह के समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जॉब करने वालों को बोनस मिलने की संभावना है। नवविवाहित कपल घूमने का प्लान बना सकते हैं। बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। आज आप साइटिका की समस्या से परेशान रहेंगे।
वर्क प्लेस पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। पुराने संपर्कों से आपको फायदा मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। महिलाएं अपने करियर को लेकर ज्यादा एक्टिव रहेंगी। जीवनसाथी के साथ मन की बातें शेयर करने से रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी।
फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बिजनेस में ग्रोथ होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कारोबार के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों के भविष्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में प्यार और समझ बनाए रखें।
नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पूरे जोश और फोकस के साथ अपने टारगेट पूरे करने की कोशिश करेंगे। वर्क प्लेस पर प्रभाव बढ़ेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। जॉब इंटरव्यू का रिजल्ट आपके पक्ष में आने की संभावना है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।