
3 October 2026 Ka Rashifal: 3 अक्टूबर, शनिवार को महिलाएं हाथी अष्टमी का पर्व मनाएंगी, इसे महालक्ष्मी व्रत भी कहते हैं। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, इनमें से वरियान, परिघ,मुद्गर और छत्र आदि प्रमुख हैं। इस दिन शुक्र ग्रह तुला राशि में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और अधिकारी प्रमोशन को लेकर विचार कर सकते हैं। संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस में भी आपकी काबिलियत की सराहना होगी।
ये भी पढ़ें-
Shukra Vakri 2026: शुक्र चलेगा टेढ़ी चाल, 4 राशियों का बिगड़ेगा बजट, नौकरी में डिमोशन-लव लाइफ होगी डिस्टर्ब
आज काम की व्यस्तता ज्यादा रहेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है। मौसम बदलने के कारण एलर्जी या सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज न लें। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें-
Ketu Nakshatra Gochar 2026: 3 राशियां सावधान! केतु के नक्षत्र बदलने से शुरू होंगे बुरे दिन-पैसा, पद, प्रमोशन सब जाएगा
विदेश में जॉब की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत का बेहतर रिजल्ट मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और तालमेल अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपका कोई जरूरी काम आसान हो सकता है।
काम का लोड ज्यादा रहने से टेंशन और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को ज्यादा दबाव में न रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में लाभ के मौके मिलेंगे। विदेश में काम कर रहे लोगों की इनकम बढ़ने के योग हैं। काम के बीच थोड़ा आराम करना भी जरूरी होगा।
आज कॉन्फिडेंस और एनर्जी दोनों बढ़ी हुई रहेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। नई प्लानिंग में इन्वेस्टमेंट करने का विचार बन सकता है, लेकिन पैसा लगाने से पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह जांच लें।
रुका हुआ पेमेंट वापस मिलेगा। आज सोचे हुए कई काम पूरे होने की संभावना है। युवाओं में नया बिजनेस शुरू करने को लेकर उत्साह रहेगा। किसी सीनियर या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। बातचीत करते समय अपने व्यवहार और शब्दों पर कंट्रोल रखें।
काम का प्रेशर बढ़ने से मूड खराब रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ टेंशन रह सकती है। माता-पिता का सपोर्ट मजबूत बनाए रखेगा। किसी पुराने विवाद के दोबारा सामने आने की संभावना है, लेकिन मेहनत और समझदारी से काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है।
जिम्मेदारियां आपकी उम्मीद से ज्यादा रहेगी। गलत सलाह देने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपनी निजी बातें हर किसी के साथ शेयर न करें। राजनीतिक मुद्दों पर बहस करने से बचना बेहतर रहेगा। किसी भी मामले में फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।
पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ाने की प्लानिंग बन सकती है। वर्क प्लेस पर सीनियर्स और अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी शुभ काम में पैसा खर्च हो सकता है। समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है।
गृहस्थ जीवन में सुख और अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। परिवार और जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। किसी धार्मिक या तीर्थ स्थल की यात्रा का प्लान बन सकता है।
दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। यात्रा के दौरान अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक गतिविधियों के साथ आपका स्प्रिचुअल चीजों की तरफ भी झुकाव बढ़ सकता है।
घर के रोजमर्रा के कामों में आज मन कम लग सकता है। पुरानी किसी बात को लेकर टेंशन बढ़ सकती है, इसलिए बीती बातों को बार-बार सोचने से बचें। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते अच्छे रखने की कोशिश करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।