
5 October 2026 Ka Rashifal: 5 अक्टूबर, सोमवार को दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। ग्रहों की बात करें तो इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। सोमवार को शिव, सिद्ध, प्रजापति, सौम्य, सर्वार्थसिद्धि और रवि पुष्य नाम के 6 शुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी 12 राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
आज बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। वर्क प्लेस पर नए लोगों से संपर्क बनेगा। जरूरी काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। सेहत में भी पहले के मुकाबले सुधार महसूस होगा।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: इस सप्ताह बनेंगे गजकेसरी और ग्रहण योग, वीकली राशिफल से जानें कैसे बीतेंगे आने वाले 7 दिन?
आज क्रिएटिव कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और पार्टनर के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। हायर स्टडी कर रहे स्टूडेंट्स का पढ़ाई से मन थोड़ा हट सकता है। आज ज्यादा मेहनत वाले कामों को टालना आपके लिए बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Gajakesari Yog 2026: गजकेसरी योग चमकाएगा किस्मत, 4 राशियों को नौकरी-धन लाभ, प्रॉपर्टी खरीदने के योग
करियर को लेकर आज आपका फोकस काफी अच्छा रहेगा। नई चीजें सीखने के लिए नए आइडियाज को अपनाएं। दिनभर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। युवाओं को जॉब से जुड़ी अच्छी खबर या कॉल मिल सकती है। मैरिड लाइफ में भी खुशियां बनी रहेंगी।
नौकरी को लेकर आज आप संतुष्ट महसूस करेंगे। हालांकि, अपने काम को पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। ज्यादा लालच नुकसान करा सकता है। बेकार की बातों में समय गंवाने से बचें।
आज का दिन बिजनेस में कुछ नया ट्राय करने के लिए अच्छा रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। शादी की इच्छा रखने वालों को कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। किसी विवाद को बातचीत से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।
पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने के लिए आप नए प्रयास करेंगे। बिजनेस बढ़ाने के लिए रिस्क लेने का विचार आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। बिजनेस कॉन्टैक्ट्स पर आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे तो फायदा होगा।
ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ हो सकती है। आज किसी जरूरी काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। हायर एजुकेशन से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी। कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल सकता है।
काम में रुकावट आने पर तनाव लेने के बजाय अपनी तैयारी मजबूत करें। आज इंटरनेट पर आपका काफी समय निकल सकता है। करियर को लेकर युवाओं के मन में टेंशन रह सकती है। अपनी परेशानियां पार्टनर के साथ शेयर करने से मन हल्का होगा।
विदेश जाने से जुड़ी अड़चन आज दूर हो सकती है। पुराने दोस्तों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस के अहम फैसले खुद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। पति-पत्नी के बीच अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए अच्छा समय निकाल पाएंगे।
नए बिजनेस की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। दिमाग में कई नए और क्रिएटिव आइडियाज आएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का वर्क प्रेशर कम हो सकता है। काम से राहत मिलने पर आप अच्छा महसूस करेंगे। बच्चों का ऑनलाइन गेमिंग की तरफ ज्यादा ध्यान रहेगा।
स्टूडेंट्स पढ़ाई पर अच्छी तरह फोकस कर पाएंगे और भविष्य के लिए नई प्लानिंग करेंगे। बच्चों की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। लव रिलेशन में रहने वाले लोग शादी को लेकर सीरियस हो सकते हैं। परिवार का सपोर्ट आपको लगातार मिलता रहेगा।
वर्क प्लेस पर कुछ कलीग्स के व्यवहार से सावधान रहना होगा। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन आपकी किसी बात से परिजन नाराज हो सकते हैं। बच्चों की हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें। बाहर का ऑयली और अनहेल्दी खाना अवॉइड करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।