Aaj Ka Rashifal 7 July 2026: बुध बदलेगा राशि, 4 राशियों की लगेगी लॉटरी-होगा बड़ा धन लाभ

Published : Jul 07, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 7 जुलाई, मंगलवार को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ये बुध के स्वयं के स्वामित्व की राशि है। ऐसा होने से कुछ राशियों को बड़ा फायदा होगा।

PREV
113
7 जुलाई का राशिफल

7 July 2026 Ka Rashifal: 7 जुलाई 2026 मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन कालाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शोभन, अतिगण्ड, सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और शुभ नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन बुध ग्रह वक्री अवस्था में कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…



ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 4 राशियों पर मंडराया संकट, प्रेम-पैसा और सम्मान में कमी के संकेत

213
मेष राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज उधार लेने से बचें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है और मन भी बेचैन रहेगा। लंबी यात्रा टालना बेहतर रहेगा। हालांकि विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। दिन बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 7 जुलाई से शुरू होंगे 4 राशियों के बुरे दिन, एक के बाद एक आएंगी मुसीबतें

313
वृषभ राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

जीवनसाथी का सहयोग और विनम्र व्यवहार आपका मन खुश करेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी और स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में नए अनुभव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे।

413
मिथुन राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। दोस्तों से बातचीत मन हल्का करेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। अपने लक्ष्य आसानी से पूरे कर पाएंगे।

513
कर्क राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और काम का दबाव भी कम महसूस होगा। अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखें, इससे लोगों का भरोसा बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

613
सिंह राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

तकनीकी और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। आपके सुझावों की सराहना होगी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मिलेगी और परिवार में सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

713
कन्या राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

किसी सहयोगी की वजह से काम में देरी हो सकती है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार की सलाह जरूर लें। घरेलू चिंताओं का असर काम पर पड़ सकता है, इसलिए मन शांत रखने की कोशिश करें। संतान से सुख मिलने केयोग हैं।

813
तुला राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कारोबार में अच्छा धन लाभ मिलने के योग हैं। कानूनी और तकनीकी नियमों का पालन करें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें और अपने फैसलों में स्पष्टता रखें। दूसरों की बातों में भूलकर न आएं।

913
वृश्चिक राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

यदि कारोबार बढ़ाने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी रहेगी। रिश्तों में नई ताजगी महसूस होगी। नियमित व्यायाम करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गुड न्यूज मिल सकती है।

1013
धनु राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। नौकरी और कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। फिलहाल नौकरी बदलने का समय अनुकूल नहीं है। जरूरत पड़ने पर दोस्तों की मदद लेने में संकोच न करें। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विवादों से बचकर रहें।

1113
मकर राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

कार्यस्थल पर आपकी हर बात से लोग सहमत नहीं होंगे, इसलिए धैर्य रखें। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। छात्र पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और गुरुजनों का सम्मान करें। अपनी सेहत और व्यक्तित्व पर भी ध्यान देंगे। कोई उपहार मिल सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने के योग हैं। प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिलेंगे और नए बिजनेस आइडिया भी मिल सकते हैं।

1313
मीन राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। जरूरी काम टालने से बचें। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। ऑफिस की बेकार की गपशप से दूर रहें और गुस्से में कोई फैसला न लें। मन को शांत रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories