Kal Ka Rashifal In Hindi: 7 जुलाई, मंगलवार को 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। बुध ग्रह अपनी ही स्वामित्व की राशि मिथुन में प्रवेश करेगा। कालाष्टमी नाम का पर्व भी इस दिन मनाया जाएगा।
7 July 2026 Ka Rashifal: 7 जुलाई 2026 मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से शोभन, अतिगण्ड, सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और शुभ नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। साथ ही इस दिन कालाष्टमी नाम का पर्व भी मनाया जाएगा। ग्रहों की बात करें तो 7 जुलाई को बुध ग्रह वक्री अवस्था में कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखा जाएगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
आज लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। कुल मिलाकर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव रह सकता है और मन भी थोड़ा बेचैन रहेगा।
वृषभ राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और मधुर व्यवहार आपको खुश रखेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
413
मिथुन राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और अपने लक्ष्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। कोई बड़ा काम अटक सकता है। आज आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। दोस्तों से बातचीत मन को सुकून देगी।
513
कर्क राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का ध्यान जरूर रखें। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और काम का दबाव भी कम महसूस होगा। अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें, इससे लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा।
613
सिंह राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। तकनीकी और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। आपके सुझावों की सराहना होगी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। सेहत में सुधार होगा।
713
कन्या राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
घरेलू चिंताओं का असर काम पर पड़ सकता है, इसलिए मन शांत रखें। संतान से सुख और संतोष मिलने के योग हैं। किसी सहयोगी की वजह से काम में थोड़ी देरी हो सकती है। बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार की सलाह जरूर लें। दूसरों के विवाद में टांग अड़ाने से बचें।
813
तुला राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें और दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला न लें। कारोबार में अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। कानूनी और तकनीकी नियमों का पालन करें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा।
913
वृश्चिक राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी रहेगी। रिश्तों में नई ताजगी आएगी और नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग हैं। यदि कारोबार बढ़ाने के लिए लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे।
1013
धनु राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आप जरूरत पड़ने पर दोस्तों की मदद लेने में संकोच न करें। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी और कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। फिलहाल नौकरी बदलने का समय अनुकूल नहीं है।
1113
मकर राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। अपनी सेहत और व्यक्तित्व का भी ध्यान रखें। किसी खास व्यक्ति से उपहार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर हर कोई आपकी बात से सहमत नहीं होगा, इसलिए धैर्य रखें। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
1213
कुंभ राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिलेंगे। नए बिजनेस आइडिया भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।
1313
मीन राशिफल 7 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
ऑफिस की बेकार की गपशप से दूर रहें और गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। मन शांत रखेंगे तो दिन बेहतर बीतेगा। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। जरूरी कामों में देरी न करें। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.