Aaj Ka Rashifal In Hindi: 8 अगस्त 2026 को 6 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशियों पर होगा। ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी। जानें दिन कैसा बीतेगा…
8 August 2026 Ka Rashifal: 8 अगस्त 2026 शनिवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। दशमी तिथि के स्वामी यमराज हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। शनिवार को वृद्धि, ध्रुव, छत्र, मित्र, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 6 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन की समस्याएं दूर होने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए धन की व्यवस्था करने में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे तो बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
313
वृषभ राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
दिन की शुरुआत काफी शुभ रहेगी। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने कार्य पूरे करेंगे। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि मौसम के बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम संबंधों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। मन कुछ उदास रहेगा, इसलिए नकारात्मक विचारों से बचें। बातचीत में कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।
विवादों से दूरी बनाकर रखें। किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। आपकी प्रतिभा और कार्यशैली की लोग प्रशंसा करेंगे। वाहन में अचानक खराबी आने की आशंका है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। संपत्ति खरीदने-बेचने में सावधानी बरतें।
613
सिंह राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान को करियर में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार या निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं।
713
कन्या राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। लंबे समय से चल रही मानसिक उलझन दूर होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी के इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है।
813
तुला राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार नहीं रहेंगी। वर्क प्लेस में परेशानियां हो सकती हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। नए विषयों को सीखने की इच्छा बढ़ेगी। बच्चों की जरूरतों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।
913
वृश्चिक राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
दिनचर्या में पॉजिटिव चेंज होगा। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में अपेक्षित प्रगति होगी और सरकारी कार्य आसानी से पूरे होंगे।
1013
धनु राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। ऑफिस में आपके काम आसानी से पूरे होंगे। लेखन, साहित्य और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी।
1113
मकर राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
कार्यक्षेत्र में शुरुआती चुनौतियों के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। राजनीतिक या प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।
1213
कुंभ राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आपकी व्यवहार कुशलता सभी कार्यों में सफलता दिलाएगी। समय का सदुपयोग करें और अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। लालच से बचें, अन्यथा कार्य प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। संपत्ति विवाद हो सकते हैं।
1313
मीन राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में इच्छानुसार स्थानांतरण मिल सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी भी परिस्थिति में आक्रामक व्यवहार में करें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.