- Home
- Astrology
- Surya Grahan 2026 Rashifal: 4 राशियों पर भारी 12 अगस्त का सूर्यग्रहण, दे रहा दुर्घटना-धन हानि के संकेत
Surya Grahan 2026 Rashifal: 4 राशियों पर भारी 12 अगस्त का सूर्यग्रहण, दे रहा दुर्घटना-धन हानि के संकेत
Surya Grahan Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का असर हर राशि पर होता है। किसी के लिए ये अशुभ होता है तो किसी के लिए शुभ। जानें 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए भारी है।

Surya Grahan 2026
Surya Grahan 2026 Effect On Zodiac Signs: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को होने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका सूतक नहीं माना जाएगा लेकिन राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर ये सूर्य ग्रहण होगा। इसका सबसे ज्यादा बुरा असर 4 राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

मेष वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के चलते काम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान ये कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें। पैसों से जुड़े मामलों में रिस्क न लें और न ही कोई इन्वेस्टमेंट करें। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
ये भी पढ़ें-
ग्रहों का शुभ संकेत! त्रिग्रही योग से 5 राशि वाले होंगे मालामाल, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता
कर्क वालों की बढ़ेगी टेंशन
इस राशि के लोगों के जीवन में बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। इनकी चिंताएं बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव महसूस होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण बजट बिगड़ सकता है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं नहीं तो दुघर्टना हो सकती है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें। नौकरी जाने का खतरा भी बना रहेगा।
तुला वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के चलते आपात स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। इलाज में काफी पैसा खर्च होगा। दांपत्य जीवन या प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन न करें नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा।
मकर वाले को होगी धन हानि
इस राशि के लिए ये समय करियर और आर्थिक मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में देरी होने से मन परेशान हो सकता है। पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। अगर कोई पुरानी बीमारी है तो वह फिर से उभर सकती है। संतान के कारण समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि भी संभव है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।