Kal Ka Rashifal 8 August 2026: 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जमकर होगा धन लाभ-मां लक्ष्मी करेंगी मालामाल

Published : Aug 07, 2026, 02:45 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 8 अगस्त 2026 को एक साथ 6 शुभ योगों का संयोग बन रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत काम बार देखने को मिलता है। इसका असर सभी राशियों पर होगा।

PREV
113
8 अगस्त 2026 का राशिफल

8 August 2026 Ka Rashifal: 8 अगस्त 2026 शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के स्वामी यमराज हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। शनिवार को वृद्धि, ध्रुव, छत्र, मित्र, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 6 शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में किए गए कामों का फल बहुत जल्दी मिलता है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। किसी जरूरी काम के लिए धन का इंतजाम आसानी से हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। पसंद के काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

313
वृषभ राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

दिन की शुरुआत काफी शानदार रहेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने काम पूरे करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि मौसम बदलने के कारण सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।


ये भी पढ़ें-
Surya Ketu Yuti: खत्म होगा 4 राशियों का बुरा समय, सूर्य-केतु दिलाएंगे सफलता-दोनों हाथों से बटोरेंगे पैसा

413
मिथुन राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज दिन की शुरुआत धीमी रह सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव या निराशा हो सकती है। मन थोड़ा उदास रहेगा, इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखें। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026 Rashifal: 4 राशियों पर भारी 12 अगस्त का सूर्यग्रहण, दे रहा दुर्घटना-धन हानि के संकेत

513
कर्क राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखें। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर असमंजस रहेगा। आपकी प्रतिभा और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। वाहन से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी आ सकती है। युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

613
सिंह राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। संतान को करियर में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। निवेश या शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है। आपका व्यक्तित्व और भी आकर्षक बनेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है।

713
कन्या राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज कामकाज में व्यस्तता रहेगी। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। लंबे समय से चल रही मानसिक उलझन खत्म हो सकती है। बेरोजगार लोगों को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।

813
तुला राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज परिस्थितियां उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेंगी। कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी। बच्चों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखें। कुछ जरूरी कामों में देरी हो सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छे बदलाव करने का मौका मिलेगा। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में प्रगति होगी। सरकारी काम भी आसानी से पूरे होंगे।

1013
धनु राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

दांपत्य जीवन में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। मानसिक रूप से काफी सुकून महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। ऑफिस में आपके काम बिना ज्यादा रुकावट के पूरे होंगे। लेखन और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

1113
मकर राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

शुरुआत में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन अंत में सफलता आपके हाथ लगेगी। आर्थिक लाभ मिलने से मन खुश रहेगा। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।

1213
कुंभ राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आपकी समझदारी आपको सफलता दिलाएगी। समय का सही उपयोग करें और अपने काम दूसरों पर न छोड़ें। लालच से बचेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है।

1313
मीन राशिफल 8 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर बनेंगे। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन खूब लगेगा। किसी भी स्थिति में आक्रामक रवैये से आपको बचना चाहिए।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories