Surya Ketu Yuti 2026 Rashifal: अगस्त 2026 में सूर्य और केतु की युति बनने जा रही है। ये युति 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाली रहेगी। इस समय इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
Surya Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य 17 अगस्त 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। सूर्य और केतु की यह युति कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी लेकिन कुछ राशियों को यह शुभ फल भी देगी। इन राशि के लोगों को करियर, धन, मान-सम्मान और नए अवसरों का लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
मिथुन वालों को होगा फायदा
सूर्य-केतु की युति से इस राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस नई योजनाओं से फायदा होगा। अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य-केतु की युति साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रहेगी। छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। सेहत को लेकर अगर कोई परेशानी है तो वह भी दूर होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
सूर्य-केतु की युति से इस राशि के लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रह सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
55
मीन वालों को मिलेंगे शुभ फल
इस राशि वालों के लिए ये समय भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.